24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

छठी से आठवीं तक के छात्र पढ़ेंगे आयुर्वेद, विज्ञान के पाठ्यक्रम में शामिल किए गए नए चैप्टर

नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने सरकार के निर्देश के बाद साइंस पाठ्यक्रम में आयुर्वेद को शामिल किया है। अब कक्षा 6 से 8 की साइंस किताबों में आयुर्वेद पर आधारित नए चैप्टर जोड़े गए हैं, जिनका उद्देश्य छात्रों को भारत की प्राचीन वैज्ञानिक परंपराओं से परिचित कराना है।
एनसीईआरटी निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी ने बताया कि आयुर्वेदिक सिद्धांतों को शामिल करने का उद्देश्य समग्र (holistic) शिक्षा को बढ़ावा देना है। क्लास 8 की साइंस किताब ‘Curiosity’ के तीसरे अध्याय में बताया गया है कि आयुर्वेद शरीर, मन और पर्यावरण के बीच संतुलन को महत्व देता है। इसमें दिनचर्या (Dinacharya), ऋतुचर्या (Ritucharya) जैसी जीवनशैली प्रथाओं पर भी जोर दिया गया है और छात्रों को पौष्टिक भोजन, नियमित व्यायाम और मानसिक सजगता जैसे अभ्यासों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया है।
क्लास 6 की ‘Curiosity’ साइंस किताब में आयुर्वेद के अनुसार पदार्थों के वर्गीकरण को दर्शाया गया है, जो “अष्टांग हृदय सूत्र स्थान” जैसे ग्रंथों में वर्णित बीस विरोधी गुणों (गुण) के सिद्धांत पर आधारित है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण और प्रकृति के प्रति समग्र दृष्टिकोण विकसित करना है। एजुकेशन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीईआरटी अब उच्च कक्षाओं के लिए भी साइंस सिलेबस में संशोधन करेगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) उच्च शिक्षा के लिए अलग आयुर्वेद-केन्द्रित पाठ्यक्रम तैयार करेगा। केंद्रीय आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि एनसीईआरटी और यूजीसी मिलकर स्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक के लिए कोर्स मॉड्यूल तैयार करेंगे, ताकि युवा विद्यार्थी समग्र स्वास्थ्य के सिद्धांतों को समझ सकें। गोवा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भारतीय ज्ञान प्रणाली को पहले ही शिक्षा में जोड़ा जा चुका है। मंत्री ने कहा कि आयुर्वेद-संबंधी विषय अब शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी शामिल हैं। इनकी प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों के लिए ओरिएंटेशन सेशन, वर्कशॉप और हैंडबुक तैयार की जा रही हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...