25.9 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

दिल्ली-NCR की जहरीली हवा से सांसों पर संकट, हर चार में से तीन परिवार बीमार

नई दिल्ली: दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा और अधिक जहरीली बन गई है। इस कारण इन क्षेत्रों में रहने वाले चार में से तीन परिवार प्रदूषण से प्रभावित हैं। इससे गले में खराश-खांसी से लेकर आंखों में जलन, सिरदर्द और नींद न आने जैसी दिक्कतें बढ़ रही हैं। यह खुलासा लोकल सर्कल्स की ओर से किए गए ऑनलाइन सर्वे में हुआ है। सर्वे में गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद के 44,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से पता चला कि दिवाली के बाद हवा में पीएम2.5 कणों का स्तर 488 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक पहुंच गया, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे ज्यादा है। यह स्तर त्योहार से पहले के 156.6 से तीन गुना ज्यादा है।
सर्वे में 42 फीसदी परिवारों ने बताया कि उनके घर के किसी न किसी सदस्य को गले में खराश या खांसी है। 25 फीसदी ने कहा कि आंखों में जलन, सिरदर्द या सोने में दिक्कत हो रही है। इसके अलावा, 17 फीसदी लोगों ने सांस फूलने या अस्थमा की समस्या बढ़ने की शिकायत की। ऐसे में 44 फीसदी परिवार अब बाहर जाने से कतरा रहे हैं। यही नहीं, वे इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फल, सब्जियां और ड्रिंक्स खा-पी रहे हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, लोग पहले से ही जहरीली हवा को झेल रहे हैं। वे सरकार से ग्रेप के तहत सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। इसके तहत स्मॉग गन से पानी छिड़कना, रात में सड़कें साफ कर धूल कम करना और मास्क पहनना, घर पर रहना और ज्यादा पानी पीना शामिल है। घर के अंदर रहें, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य व पेय पदार्थों का सेवन करें। वायु शोधक यंत्रों का उपयोग करें।
दिवाली की रात और अगली सुबह हवा सबसे ज्यादा खराब हुई। दिवाली के दूसरे दिन दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 261 पर था, जो खराब श्रेणी में आता है। आनंद विहार जैसे इलाकों में ये 415 तक पहुंच गया, जो गंभीर स्तर है। कई जगहों पर एक्यूआई 400 से ऊपर चला गया, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सुरक्षित स्तर से 24 गुना ज्यादा है। राहत की बात है कि पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं 77.5 फीसदी कम हुईं हैं। बाढ़ और देरी से फसल कटाई की वजह से किसान पराली कम जला रहे हैं। फिर भी वाहनों का धुआं, धूल और मौसम की वजह से हवा साफ नहीं हो पा रही।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

0
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त  रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...