28.3 C
Dehradun
Thursday, June 25, 2026


spot_img

मसूरी स्थित अटल उद्यान में अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का लोकार्पण

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित अटल उद्यान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे राष्ट्रनेता थे, जिनकी बात को पक्ष ही नहीं बल्कि विपक्ष के नेता भी गंभीरता से सुनते थे। उन्होंने कहा कि अटल जी का मसूरी से विशेष लगाव रहा है और उत्तराखंड को पृथक राज्य बनाने में उनका योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार और कार्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर अटल उद्यान में पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने तथा पॉली हाउस निर्माण की भी घोषणा की, जिससे स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को सुविधाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी हमारे विचारों में बसते हैं। उनके सिद्धांतों और मूल्यों के मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र निर्माण को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्व.अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरणा देता है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, ओपी उनियाल, सुरेंद्र राणा, मन मोहन शर्मा, सतीश ढौंडियाल, मनमोहन कंडवाल सहित  बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

13 शहरों के लिए शहरी नदी प्रबंधन योजनाएं पूरी: जल शक्ति मंत्रालय

0
नई दिल्ली। स्वच्छ गंगा राष्ट्रीय मिशन ने राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान के सहयोग से गंगा नदी के तट पर शहरी नदी प्रबंधन योजनाओं का...

भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती वियतनाम का बंदरगाह दौरा पूरा कर रवाना

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि और कवरत्ती दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के अंतर्गत वियतनाम के हो ची मिन्ह...

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सोल में दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ह्यून...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिवेश के बीच भारत-दक्षिण कोरिया संबंधों को और मजबूत करने की आवश्‍यकता पर बल...

ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत के भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने बैंक ऑफ इंडिया को 110 लाख अमरीकी डॉलर से...

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः सीएम धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड में 23 जून को कई संस्थानों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल थे, जिसके बाद पूरे...