मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित अटल उद्यान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे राष्ट्रनेता थे, जिनकी बात को पक्ष ही नहीं बल्कि विपक्ष के नेता भी गंभीरता से सुनते थे। उन्होंने कहा कि अटल जी का मसूरी से विशेष लगाव रहा है और उत्तराखंड को पृथक राज्य बनाने में उनका योगदान ऐतिहासिक और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार और कार्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर अटल उद्यान में पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने तथा पॉली हाउस निर्माण की भी घोषणा की, जिससे स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों को सुविधाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी हमारे विचारों में बसते हैं। उनके सिद्धांतों और मूल्यों के मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र निर्माण को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्व.अटल जी का व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरणा देता है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, ओपी उनियाल, सुरेंद्र राणा, मन मोहन शर्मा, सतीश ढौंडियाल, मनमोहन कंडवाल सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
मसूरी स्थित अटल उद्यान में अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति का लोकार्पण
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...
प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...
व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया...
‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर जेपीसी की लखनऊ में परामर्श बैठक पूरी
नई दिल्ली। ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव से जुड़े ढांचे की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज लखनऊ में तीन...
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
देहरादून: राजधानी के भविष्य की विकास दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा...

















