27 C
Dehradun
Sunday, August 9, 2026


spot_img

राज्यपाल ने जन मिलन कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनीं

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि ) ने लोक भवन में आयोजित जन मिलन कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों सहित आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। राज्यपाल ने कहा कि जन मिलन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। जन मिलन कार्यक्रम में पौड़ी, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर और देहरादून जनपदों से आए कुल 12 लोगों ने भूमि विवाद, मुआवजा, रोजगार, विकास कार्यों तथा आर्थिक सहायता से जुड़ी समस्याएं राज्यपाल के समक्ष रखीं। उन्होंने शिकायत निवारण अधिकारी को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसे तुरंत संबंधित जिलाधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को प्रेषित किया जाए, ताकि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।
राज्यपाल ने कहा कि अधिकांश समस्याएं छोटी और सामान्य होती हैं, लेकिन समय पर समाधान न होने से आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसी समस्याओं का नियमानुसार, प्राथमिकता के आधार पर और शीघ्र निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर भारतीय सेना में भर्ती हुए कुछ युवाओं से जुड़ा प्रकरण जो भी पूर्व जन मिलन में सामने आया था, जिन्हें विश्वविद्यालय से समय पर डिग्री न मिलने के कारण सेना के चयन साक्षात्कार में आमंत्रित नहीं किया जा रहा था। लोक भवन के हस्तक्षेप से मात्र तीन दिनों के भीतर संबंधित विश्वविद्यालय द्वारा डिग्रियां उपलब्ध कराई गईं। इसी प्रकार, तकनीकी कारणों से परीक्षा से वंचित एक छात्र के मामले में भी लोक भवन के पत्राचार करने पर विश्वविद्यालय द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई। संबंधित युवाओं एवं परिजनों ने इसके लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, शिकायत निवारण अधिकारी विनोद शाह मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...

सरकार ने स्टार्टअप्‍स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्‍वपूर्ण समझौता...

0
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...

अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची

0
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...

मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...