हैदराबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को हिंदुओं से अपील की कि वे दुनिया के कल्याण के लिए हिंदू समाज और भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने की दिशा में काम करें। वह विश्व संघ शिबिर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे, जिसमें अंतरराष्ट्रीय हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।
उन्होंने कहा कि हिंदुओं और स्वयंसेवकों को उदाहरण पेश करना होगा और यह दिखाना होगा कि इंसानी दिमाग का इस्तेमाल पूरी दुनिया के कल्याण के लिए कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तकनीक आगे बढ़ेगी। सोशल मीडिया का विस्तार होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आएगा। सब कुछ आएगा। लेकिन तकनीक के दुष्परिणाम नहीं होंगे। तकनीक मानव जाति की मालिक नहीं बनेगी। मनुष्य ही तकनीक के मालिक बने रहेंगे।
भागवत ने कहा कि मानव बुद्धि तकनीक का इस्तेमाल दुनिया के कल्याण के लिए करेगी, न कि इसके उलट। यह कैसे होगा, इसके लिए हमें खुद अपने जीवन से उदाहरण पेश करना होगा। यह पूरे भारतीय समाज के सामने एक जिम्मेदारी है।
‘भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में करें काम’, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का हिंदुओं से आह्वान
Latest Articles
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए जारी किए दिशानिर्देश
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए दिशानिर्देश जारी किए। इस अवसर पर श्री प्रधान...
आरबीआई ने जारी किया विदेशी मुद्रा प्रबंधन विनियम 2026
नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन (अधिकृत व्यक्ति) विनियम, 2026 जारी किए हैं। इन नए विनियमों का उद्देश्य अधिकृत व्यक्तियों...
पीएम मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के बीच वार्ता, कई समझौता ज्ञापनों...
नई दिल्ली: भारत और वियतनाम ने डिजिटल प्रौद्योगिकी, दुर्लभ मृदा तत्व, चिकित्सा उत्पाद विनियमन, सार्वजनिक क्षेत्र लेखापरीक्षा, डिजिटल भुगतान प्रणाली और संस्कृति और पर्यटन...
जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन द्वारा आगामी जनगणना 2027 के सुचारु एवं सफल संचालन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सचिव जनगणना दीपक कुमार द्वारा...
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई...

















