22 C
Dehradun
Tuesday, January 20, 2026


सल्ट चुनाव प्रचार में त्रिवेंद्र- बहुगुणा की एंट्री, इन दो विधायकों का नाम साफ |Postmanindia

उत्तराखंड में आगामी 17 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने संशोधित सूची जारी कर दी है. इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा एवं त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम शामिल कर दिया गया है. जबकि यौन शोषण के आरोपी महेश नेगी और रामनगर से विधायक दीवान सिंह बिष्ट का नाम लिस्ट से काट दिया गया है. गौरतलब है कि बीते 30 मार्च को भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी थी. जिसमें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत विजय बहुगुणा का नाम हटा दिया गया था मामले के तूल पकड़ते थे भाजपा ने तुरंत मामले में सफाई देते हुए इसे टाइपिंग मिस्टेक करार दिया और दोनों महत्वपूर्ण है भूलवश हट जाने की बात कही दी.

अब भाजपा ने नए सिरे से सूची जारी की जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ,मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ,प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत, सांसद अजय भट्ट ,सांसद अजय टम्टा ,सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ,संगठन महामंत्री अजय कुमार, राज्यमंत्री धन सिंह रावत ,राजेंद्र भंडारी, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट , सुरेश जोशी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ,बंशीधर भगत ,हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल ,यशपाल आर्य, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, राज्यमंत्री रेखा आर्य, विधायक पूरन फर्त्याल,, बलवंत भौर्याल, चंदन राम दास शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों को देख उत्तराखंड में आज से लागू हुई नई गाइडलाइन

spot_img

Related Articles

Latest Articles

त्योहारों के दौरान हवाई किरायों में बेतहाशा बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और...

0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को त्योहारों के दौरान हवाई किरायों में बेतहाशा बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त की। शीर्ष अदालत ने कहा कि...

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अलग-अलग इमरजेंसी नंबरों से छुटकारा; अब एक ही नंबर...

0
नई दिल्ली। दिल्ली में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी, त्वरित और तकनीक सक्षम बनाने की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है।...

भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार: पीएम मोदी-शेख नाहयान के बीच बैठक

0
नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को भारत के आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे।...

निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुने गए नितिन नवीन, उनके अलावा किसी और का नामांकन नहीं

0
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नितिन नवीन निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुने...

नंदा गौरा और महिला स्वरोजगार योजना का पैसा फरवरी मेंः रेखा आर्या

0
देहरादून। पहली बार शुरू की गई एकल महिला स्वरोजगार योजना और नंदा गौरा योजना के लाभार्थियों को पैसा फरवरी के पहले सप्ताह में मिल...