25.2 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

एक्शन में सरकार, खुद ग्राउंड जीरों पर रियलटी चेक करने उतरे सीएम तीरथ |Postmanindia

उत्तराखंड में कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत लगातार ग्राउंड जीरो पर रहकर काम कर रहे हैं. जहां एक और बीते सोमवार को सीएम तीरथ सिंह रावत ने सभी जिला अधिकारियों को कोरोना के दृष्टिगत पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए वही प्रदेश में बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री की जनता के प्रति चिंता भी बढ़ रही है. यही कारण है कि सुबह-सुबह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सिनर्जी अस्पताल पहुंच कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसके साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 के लिए किस तरीके के इंतजाम किए गए हैं उन सब बातों को भी सीएम तीरथ ने ग्राउंड जीरो पर पहुंच कर रियलिटी चेक किया. सुबह 8 बजे के करीब सीएम अचानक सिनर्जी अस्पताल के एमर्जेंसी वार्ड में पहुँचे और वहां उन्होंने कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया.

मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल के निदेशक डॉ कृष्ण अवतार से चर्चा की और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने बताया कि वे स्वयं पूरे सिस्टम को मोनिटर कर रहे हैं. वर्तमान में प्रदेश में 7000 से अधिक आइसोलेशन बेड खाली हैं. इसके अलावा 2500 से अधिक आक्सीजन सपोर्टर बेड, 363 आईसीयू बेड तथा 463 वैंटिलेटर प्रदेश में खाली हैं. उन्होंने बताया कि प्रदेश के 7 जनपदों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं. इसमें देहरादून में सबसे अधिक 44, नैनीताल में 26, पौड़ी में 3 उत्तरकाशी में 3 तथा उधम सिंह नगर में 1 कंटेनमेंट जोन बनाया गया है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखण्ड की आज सबसे बड़ी खबर: मुख्यमंत्री ने दिए प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के निर्देश

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...

देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु

0
चंपावत/देहरादून। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर...

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...