27.6 C
Dehradun
Saturday, May 16, 2026


spot_img

दून पुलिस की शानदार पहल, कोरोना मरीजों के लिए शुरू हुई एम्बुलेंस सेवा |Postmanindia

वर्तमान समय में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस लाइन में स्थित कोविड-19 कंट्रोल रूम में स्थापित की गई पुलिस हेल्प डेस्क में कई व्यक्तियों द्वारा कॉल कर स्वयं या अपने किसी परिचित के कोरोना संक्रमण से ग्रसित होने तथा उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराने अनुरोध किया जा रहा है.  चूंकि वर्तमान में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच कई बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जा रही है, जब कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों ले जाने हेतु लगाई गई एंबुलेंसो के लगातार व्यस्त होने के कारण उनकी समय से उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो पा रही है,  ऐसी परिस्थितियों में कई बार गंभीर रूप से बीमार मरीजों के साथ किसी प्रकार की अनहोनी होने की संभावना बनी रहती है,  जिसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जनपद पुलिस के पास पुलिस लाइन देहरादून में उपलब्ध वाहनों में एक वाहन को आकस्मिक स्थितियों में ऐसे मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने हेतु तैयार करने के निर्देश दिए गए थे.

इसी क्रम में SSP देहरादून आकस्मिक वाहन सेवा का फ्लैग ऑफ कर ऐसी आकस्मिक स्थितियों में आम जनमानस के सहायता के लिए रवाना किया गया. उक्त आकस्मिक वाहन का प्रयोग आकस्मिक स्थितियों में पुलिस से सहायता मांगने वाले लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने तथा कोरोना से संक्रमित किसी मरीज की उसके घर मे मृत्यु होने तथा उसके शव के अंतिम संस्कार हेतु किसी अन्य व्यक्ति के उपस्थित न होने की दशा में उसके शव को अंतिम संस्कार हेतु संबंधित स्थान तक ले जाने के लिए किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही का अंबार, पढ़ें पूरी खबर

spot_img

Related Articles

Latest Articles

माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध माँ वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा पहुँचकर मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास...

कैंसर पीड़ित परिवार को मिली बड़ी राहत, 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों को धरातल पर उतारते हुए जिला प्रशासन देहरादून लगातार मानवीय संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई के साथ जरूरतमंद परिवारों को राहत...

मुख्यमंत्री से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ओबीसी वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। शनिवार को यहां मुख्यमंत्री ने कहा...

नानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता में आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया तथा बोर्ड परीक्षाओं...

मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

0
देहरादून। अपने एक दिवसीय चम्पावत जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवीधुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुँचे, जहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं से...