20.4 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपनी एक्स प्रोफाइल से हटाई सीएम केजरीवाल की फोटो, किया एक और खुलासा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स की प्रोफाइल से केजरीवाल की फोटो हटा दी है। उनकी प्रोफाइल फोटो में केजरीवाल की जेल वाली फोटो हुआ करती थी। साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा, मुझे सूचना मिली है कि अब ये लोग घर के सीसीटीवी से छेड़छाड़ करवा रहा है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के दावे को स्वाति मालीवाल ने सिरे से खारिज कर दिया। साथ ही आप नेताओं पर ट्रोल करने का आरोप लगाया। स्वाति मालीवाल को लेकर मंत्री आतिशी के बयान पर स्वाति ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पार्टी में कल के आए नेताओं से 20 साल पुरानी कार्यकर्ता को भाजपा का एजेंट बता दिया। दो दिन पहले पार्टी ने सब सच कबूल लिया था और आज यू टर्न कर लिया।
मुख्यमंत्री के निजी सचिव बिभव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पार्टी को धमका रहे हैं कि यदि मैं गिरफ्तार हुआ तो पार्टी के सभी राज खोल दूंगा। आज उनके दबाव में पार्टी ने हार मान ली और एक उन्हें बचाने के लिए पूरी पार्टी से मेरे चरित्र पर सवाल उठाए गए। कोई बात नहीं, पूरे देश की महिलाओं के लिए अकेले ही लड़ती आई हूं।
मुख्यमंत्री आवास की वीडियो जारी होने पर स्वाति ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हर बार की तरह इस बार भी इस राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अपने लोगों से ट्वीट्स करवा के, आधी, बिना संदर्भ की वीडियो चला के। उन्हें लगता है ये इस अपराध को अंजाम देके खुद को बचा लेंगे। कोई किसी को पीटते हुए वीडियो बनाता है भला। घर के अंदर की और कमरे की सीसीटीवी फुटेज की जांच होते ही सत्य सबके सामने होगा। भगवान सब देख रहा है। एक ना एक दिन सब की सच्चाई दुनिया के सामने आएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के तत्वाधान में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा देहरादून में आयोजित दो दिवसीय नॉर्थ...

मुख्यमंत्री धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने की मुलाकात, उत्तराखंड को देश का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड को फिल्म...

सीएम धामी ने पीएम मोदी के दून दौरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट...

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...