24.4 C
Dehradun
Friday, August 14, 2026


spot_img

केंद्र-दिल्ली सरकार के बीच हुआ समझौता, यमुना में होगा नौका विहार

नई दिल्ली: दिल्ली की यमुना नदी में पर्यटक जल्द ही नौका विहार कर सकेंगे। दिल्ली सरकार ने सोनिया विहार से जगतपुर स्थित शनि मंदिर तक यमुना में बोट टूरिज्म और फेरी सेवा शुरू करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में मंगलवार को भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई), दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम के बीच समझौता ज्ञापन पर दस्तखत किए गए।
दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम का प्रस्ताव है कि क्रूज सेवा में दो सोलर या इलेक्ट्रिक बैटरी से चलने वाली नावें होंगी। इसकी क्षमता 20-30 यात्रियों की होगी। नावों को रोकने के लिए बर्थिंग जेटी, टिकट बूथ और चार्जिंग प्वॉइंट, कैफेटेरिया, प्रतीक्षालय समेत दूसरी नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। अभी सोनिया विहार से शुरू होकर नाव जगतपुर तक जाएंगी और फिर वापसी करेंगी। क्रूज का कुल सफर सात से आठ किलोमीटर का होगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट्स, अनाउंसमेंट सिस्टम और इनबोर्ड बायो-टॉयलेट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यात्रियों की संख्या के हिसाब से एक क्रूज दिन भर में चार ट्रिप लगाएगा।
समझौता मंगलवार शाम यमुना नदी के तट पर विकसित असिता पार्क में किया गया। उपराज्यपाल वीके सक्सेना का मानना है कि तेजी से भागती दिल्ली में नदी परिवहन को मेट्रो, सड़क समेत सार्वजनिक परिवहन के दूसरे माध्यमों के साथ समायोजित करने की करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अभी यह एक शुरुआत है। आने वाले समय में इसमें और विस्तार होगा। इस पर काम चल रहा है। इसमें पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप को भी बढ़ावा देंगे।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का आयोजन यह दिखा रहा है कि दिल्ली का आने वाला कल बहुत सुंदर होगा। पीएम मोदी की अगुवाई में दिल्ली की डबल इंजन की सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। यह प्रोजेक्ट दिल्ली के पर्यटन के लिए बड़ा आयाम होगा। इससे पहले की सरकारों ने काम को रोकने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली वालों ने उन्हें ही रोककर साइड कर दिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्र प्रथम, नशामुक्त भारत और विकसित भारत-स्वतंत्रता के अमृत संकल्पों को जन-जन का संकल्प...

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने देश एवं प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस...

विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि

0
देहरादून: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) में शुक्रवार को विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति...

टीएचडीसी टनल में फंसे 22 लोगों में से 19 को बाहर निकाला गया, 3...

0
-घटना के बाद बचाव के लिए गए सभी 6 लोग भी सुरक्षित, अब तक 7 लोगों के मृत्यु की सूचना देहरादून। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी...

मुख्यमंत्री ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

0
चमोली: मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा एवं पानी भरने की घटना के बाद मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को घटनास्थल...

बूथ लेवल एजेंट्स की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें राजनीतिक दलः सीईओ, मुख्य निर्वाचन अधिकारी...

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक कर एसआईआर के सम्बंध में...