22.2 C
Dehradun
Saturday, September 5, 2026


spot_img

वायु सेना को मिलेगा पहला लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, युद्धक शक्ति बढ़ाने की तैयारी की तेज

इस महिने वायु सेना को पहला लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (LUH) सौंपने की तैयारी है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से भारतीय सेना को 126 और भारतीय वायु सेना को 61 एलयूएच मिलने हैं। एचएएल से एलयूएच की आपूर्ति शुरू होने के साथ ही भारत के जंगी बेड़े से 60 साल पुराने ‘चीता’ और ‘चेतक’ हेलीकॉप्टरों को रिटायर करके स्वदेशी LUH को शामिल करने का रास्ता साफ हो गया है।

युद्धक शक्ति बढ़ाने की तैयारी तेज

आर्मी एविएशन ने चीता और चेतक हेलीकॉप्टरों के पुराने बेड़े की विदाई करके अपनी युद्धक शक्ति बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है। सेना के हवाई बेड़े में स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) और अमेरिकी अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई है जिसे 2024 तक पूरा किया जाना है। मौजूदा समय में सेना के पास 190 चीता और लगभग 134 चेतक हेलीकॉप्टर हैं, जिनमें 70% से अधिक 30 वर्ष से ज्यादा पुराने हैं।

पहाड़ी इलाकों में लड़ाकू भूमिकाओं के लिए होंगे 10 हेलीकॉप्टर

सेना ने 01 जून को बेंगलुरु में स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर की पहली स्क्वाड्रन विकसित की है, जो एक साल बाद पूर्वी कमान में चली जाएगी। कुल मिलाकर ऐसी सात एलसीएच स्क्वाड्रन बनाने की योजना है, जिनमें से प्रत्येक स्क्वाड्रन में पहाड़ी इलाकों में लड़ाकू भूमिकाओं के लिए 10 हेलीकॉप्टर होंगे। आर्मी एविएशन ने अब अपनी युद्धक शक्ति को बढ़ाने की तैयारी तेज कर दी है। आर्मी एविएशन कॉर्प्स 2024 से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) और अमेरिकी अपाचे अटैक हेलीकॉप्टरों को बेड़े में शामिल करने की प्रक्रिया में है।

कुल 187 हेलीकॉप्टर खरीदने की योजना

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) वायुसेना को अगस्त में पहला लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (LUH) देगा और बाकी स्वदेशी हल्के हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति 2023 तक होगी। एचएएल से कुल 187 हेलीकॉप्टर खरीदने की योजना बनाई गई है, जिनमें से 126 LUH भारतीय सेना के लिए और 61 भारतीय वायु सेना के लिए हैं। रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 02 नवंबर, 2021 को एलयूएच के 12 लिमिटेड सीरीज प्रोडक्शन (एलएसपी) संस्करण की खरीद को मंजूरी दी थी। इसमें छह-छह हेलीकॉप्टर सेना और वायुसेना को मिलेंगे।

दुनिया के सबसे ऊंचे हवाई क्षेत्र में भी उड़ान भरने में सक्षम

LUH ने परीक्षण के दौरान लेह से उड़ान भरकर 5,000 मीटर की ऊंचाई पर दौलत बेग ओल्डी के एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड पर उतरने का प्रदर्शन किया है। इसके बाद एक अन्य अग्रिम हेलीपैड पर 5,500 मीटर की ऊंचाई पर 27 डिग्री सेल्सियस तापमान में इसका प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सियाचिन ग्लेशियर में अति-ऊंचाई वाले हेलीपैड पर पायलेट्स ने उतारकर पेलोड क्षमता जांची। इससे पहले हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने खुद पिछले साल 24 अगस्त से दो सितम्बर के बीच वायुसेना और थलसेना की निगरानी में दुनिया के सबसे ऊंचे हवाई क्षेत्र दौलत बेग ओल्डी में इनका परीक्षण किया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...