27.2 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

अल्मोड़ा के पारस सेना में बने लेफ्टिनेंट, गांव में खुशी की लहर

देहरादून: शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी IMA में पासिंग आउट परेड के बाद 319 युवा जाबाज सैन्य अफसर भारतीय सेना में शामिल हुए हैं। उत्तराखंड के 43 बहादुर बेटे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन ग‌ए है। उन्हीं युवाओं में से मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के पाटिया के पारस पाण्डे सेना में लेफ्टिनेंट बन गये है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।

बता दें कि वर्तमान में पारस का परिवार अल्मोड़ा के झिझाड़ मोहल्ले में रहता हैं। पारस ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा कूर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा से प्राप्त की,तदोपरांत उन्होने इंटरमीडिएट की परीक्षा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से उत्तीर्ण की। जिसके बाद उनका चयन एनडीए में हो गया।

जहां से वह शनिवार को पास आउट होकर भारतीय सेना का हिस्सा बने। इस दौरान उनके पिता गिरीश चंद्र पाण्डे और माता भावना पाण्डे इस गौरवशाली पल के गवाह बने। बेटे को सैन्य अफसर की वर्दी में देखकर जहां वह फूले नहीं समा रहे थे पारस ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...