23.6 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

उत्तराखंड: अंगीठी की गैस से घुटा दम, दंपति की दर्दनाक मौत

चंपावत: चंपावत जिले से दुखद खबर सामने आई है। बाराकोट के पंडालों सेरा गांव में अंगीठी की गैस लगने से दम घुटकर दंपति की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक चंपावत जिले के बाराकोट के पाड़ारसों सेरा गांव निवासी गिरधर सिंह अधिकारी शिक्षा विभाग में चंडीगढ़ में तैनात थे। उनका परिवार चंडीगढ़ ही रहता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व गिरधर सिंह पत्नी कलावती देवी के साथ गांव आए थे। वह गांव में नया मकान बनाने की योजना बना रहे थे।

रात में ठंड से बचने के लिए उन्होंने अंगीठी जलाई। बंद कमरे में गैस लगने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिए। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...