15.1 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

सिरमौर के हरिपुरधार में ओवरलोड बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 14 लोगों की मौत; 52 घायल

नाहन/हरिपुरधार/संगड़ाह (सिरमौर)। सिरमौर के हरिपुरधार के पास शुक्रवार दोपहर 2:40 बजे एक ओवरलोड निजी बस सड़क से 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 52 घायल हुए हैं। शिमला से कुपवी जा रही 37 सीटर बस एचपी-64-6667 में 66 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि सड़क पर पाला जमने से बस स्किड हो गई। हादसे में जीत कोच बस के परखच्चे उड़ गए। छत व टायर अलग हो गए। मृतकों में सभी सिरमौर और शिमला जिले के हैं।
इस हादसे में घायल 17 लोगों का उपचार नाहन मेडिकल कॉलेज, 18 का राजगढ़, 15 का सोलन में चल रहा है, जबकि एक पीजीआई चंडीगढ़ और एक आईजीएमसी शिमला रेफर किया है। उधर, सरकार ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। साल 2008 में खरीदी इस निजी बस की अगले महीने फिटनेस खत्म होनी थी। इसका परमिट 2028 तक का था। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर को जैसे ही धमाके के साथ बस गिरी, उसकी छत टूट गई और उलटा गिर गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बस की बॉडी को हाथों से ऊपर उठाया और घायल बाहर निकाले।
घायलों को चार-चार लोगों ने मिलकर उठाया और सड़क तक पहुंचाया। कुछ लोग अकेले ही घायल को पीठ पर उठाकर लेकर गए। चारों तरफ घायलों की चीखपुकार मची हुई थी। हादसे की जानकारी मिलते ही सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा और पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने मेडिकल कॉलेज नाहन में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी अस्पताल पहुंचे।
हादसे में सनम (20) पुत्री संत राम (पब, शिलाई), बिलम सिंह (44) पुत्र छज्जू राम (जुडो शिलाल, कुपवी), हिमांशी (6) पुत्री आशीष (चंजाह, कुपवी), हिमा (50) पत्नी सुंदर सिंह (धौलत, कुपवी), बस चालक बलबीर तोमर (52) पुत्र मोहर सिंह (ढांग, ददाहू), प्रोमिला (21) पुत्री कृपा राम (चंजाह, कुपवी), सूरत सिंह (60) पुत्र शांगरू (कांडा बनाह, कुपवी), सुमन (28) पुत्री रण सिंह (डोची, कुपवी), रमेश (35) पुत्र देई सिंह (बोहरा कुलाग, कुपवी), कियान पुत्र बिलम (बोरा, कुपवी), रियांशी पुत्री दिलावर सिंह (बोरा), मोहन सिंह (चौरास, नौहराधार), प्रियंका पुत्री धर्म सिंह (पंजाह, हरिपुरधार) और एक अज्ञात महिला की मौत हुई है।
एसपी सिरमौर, निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिरने से हुए हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 30-35 लोग सवार थे। और जानकारी का इंतजार है। मैं मौके पर जा रहा हूं। पुलिस और दूसरी बचाव टीमें घायलों को निकालने की कोशिश कर रही हैं।
सिरमौर जिले के हरिपुरधार में शुक्रवार दोपहर बाद एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। घटना के बाद राहत बचाव कार्य जारी है। गंभीर रूप से घायल पांच मरीजों को उपचार के लिए हायर संगड़ाह, ददाहू और नाहन लाया जा रहा है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उधर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान दुर्घटना पर सरकार की ओर से शोक जताया है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज नाहन में गंभीर रूप से लाए जा रहे मरीजों के उपचार के लेकर उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। कुछ लोग राजगढ़, व ददाहू में रेफर किए गए हैं। मेडिकल कालेज में तैयारियां उपचार के लिए पूरी कर दी हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...