24.9 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

विधानसभा के सत्र की आज से शुरूआत, जानिए क्या ख़ास है रहेगा इस सत्र में

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को होगी। विधानसभा चुनावों से ऐन पहले आयोजित हो रहे इस सत्र को सत्ता व विपक्ष के बीच फाइनल मुकाबले की तरह देखा जा रहा है। इस दौरान दोनों ही सदन में एक दूसरे को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

सत्र की शुरूआत सोमवार को नेता प्रतिपक्ष रही डॉ. इंदिरा हृदयेश सहित कई दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि से होगी। विधानसभा की कार्यमंत्रणा में अभी पहले दिन का ही कार्यक्रम तय किया गया है जिसके अनुसार पहले दिन सिर्फ श्रधांजलि कार्यक्रम के लिए तय किया गया है।

सोमवार को ही कार्य मंत्रणा समिति की दुबारा बैठक बुलाई गई है जिसमें सत्र के आगे के कार्यक्रम तय किए जाएंगे। विदित है कि सरकार ने 23 अगस्त से 27 अगस्त तक विधानसभा का सत्र बुलाया है। इस दौरान अनुपूरक बजट के साथ ही तीन- चार विधेयकों के भी सदन के पटल पर रखे जाने की उम्मीद है।

इस सत्र के दौरान कांग्रेस देवस्थानम बोर्ड व सख्त भू कानून में संशोधन के लिए प्राइवेट मेम्बर बिल भी लेकर आ रहे हैं। ताकि इन दोनों ही मुद्दों पर सदन में सरकार की घेरेबंदी की जा सके। ये दोनों ही विषय हाल के दिनों में सबसे ज्वलंत मुद्दे रहे हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार, महाकुंभ में भ्रष्टाचार और प्रचंड बहुमत के बावजूद बेरोजगारी और महंगाई पर रोक न लग पाने को भी विपक्ष सदन के भीतर उठाने की पूरी कोशिश करेगा।

इधर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत विधायकों के बैठने की व्यवस्था सदन व सदन के बाहर दो स्थानों पर की गई है। इसके अलावा अफसरों के लिए अलग कक्ष तय किया गया है। इस बार भी मीडिया की एंट्री विधानसभा परिसर तक ही होगी और सदन की कार्यवाही लाइव प्रसारण के जरिए दिखाई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा में प्रवेश के लिए कोरोनारोधी टीके की दोनों डोज का प्रमाण पत्र या 72 घंटे के भीतर की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...