14.9 C
Dehradun
Saturday, November 21, 2026


spot_img

मौसम अलर्ट: उत्तराखंड में इस दिन तक के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में कई दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। वही मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगभग सभी जिलों में बारिश, तेज बौछारें, आकाशीय बिजली चमकने, गर्जना के साथ बारिश की संभावना है।

आज देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर व बागेश्वर में कहीं-कहीं तेज बौछार और भारी बारिश हो सकती है। अल्मोड़ा में भी गर्जना के साथ बौछारें पड़ सकती है। 24 को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर व बागेश्वर में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश हो सकती है। 25 को कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जना के साथ तीव्र बौछार हो सकती है।

26 को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, उधमसिंहनगर जिले के अधिकांश स्थानों में तीव्र बौछार, भारी से बहुत भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बारिश के समय पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा न करने की सलाह दी है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। नदियों को जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे के लोगों को खतरा हो सकता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...

झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार

0
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...