23.3 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

केदारनाथ पैदल मार्ग पर आया एवलाॅन्च, आवाजाही बंद

रूद्रप्रयाग। मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब कुबेर गदेरे के पास भारी मात्रा में एवलॉन्च आ गया। जिससे पैदल मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। अब यहां से बर्फ हटाने के बाद ही पैदल आवाजाही शुरू हो पाएगी। आगामी 10 मई को केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाने हैं। ऐसे में यात्रा को तैयारियां की जा रही है, लेकिन मौसम तैयारियों में अड़चने पैदा कर रहा है। हर दिन दोपहर बाद केदारनाथ धाम समेत पैदल मार्ग पर बर्फबारी हो रही है, जिस कारण बर्फ साफ करने में जुटे मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बीते एक महीने से केदारनाथ पैदल मार्ग के साथ ही धाम में बर्फ हटाने का काम किया जा रहा है। बर्फ हटाने के काम में करीब 90 मजदूर जुटे हुए हैं। कुछ दिन पहले मजदूरों ने पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया था। जबकि, धाम में भी बर्फ हटाने का काम लगभग पूरा हो गया था, लेकिन हर दिन दोपहर बाद हो रही बर्फबारी ने मजदूरों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। लगातार हो रही बर्फबारी से पैदल मार्ग पर ग्लेशियर टूटने भी शुरू हो गए हैं। रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ धाम में हर दिन दोपहर बाद बर्फबारी हो रही है, जिस कारण बर्फ हटाने के काम में जुटे मजदूरों को भी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बर्फबारी से पैदल मार्ग पर बिजली, पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है,जिनके ट्रीटमेंट का काम भी शुरू किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...