22.2 C
Dehradun
Tuesday, September 8, 2026


spot_img

निर्वाचन आयोग ने मतदान कार्मिकों एवं मतदाताओं को खराब मौसम एवं लू से बचाव को लेकर जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने मतदान के दिवस पर मतदान कार्मिकों एवं मतदाताओं को मौसम खराब होने एवं लू से बचाव को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मार्च से जून माह तक लू से बचाव हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों एवं प्रथम चरण में हो रहे निर्वाचन को देखते हुए मैदानी जनपदों में लू से बचाव हेतु शहरी विकास विभाग एवं जल संस्थान सहित अन्य सभी विभाग आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेषकर उत्तराखण्ड के तीन मैदानी जनपदों देहरादून, उधमसिंह नगर एवं हरिद्वार में लू से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने मतदान केंद्रों में शेड, पानी, कूलर, पंखों आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए एवं मौसम विभाग द्वारा जारी भविष्यवाणी के अनुसार पर्वतीय जनपदो में मतदान कार्मिकों को आवश्यक रूप से गर्म कपडे़ साथ रखने एवं कार्मिकों के रूकने वाले स्थलों में बिस्तर आदि की व्यवस्था समुचित रूप से सुनिश्चित करा ली जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक को गर्भवती महिलाओं के लिए डोली आदि की व्यवस्था कराए जाने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी विभागाध्यक्षों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही भारत निर्वाचन आयोग एवं सीईओ उत्तराखण्ड के सोशल मीडिया हैंडल को लगातार फॉलो करने की भी बात कही, ताकि मतदाता अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक हों। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे, अपर सचिव शहरी विकास नितिन भदौरिया, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल सहित मौसम विभाग, जल संस्थान, स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...