22.9 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

उत्तराखंड से बड़ी खबर: BJP विधायक पर हुआ हमला, अस्पताल में भर्ती

अल्मोड़ा: उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। भाजपा के सल्ट विधायक महेश जीना पर भाकुड़ा के पास एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। खुद को कथित रूप से भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे व्यक्ति ने विधायक की नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। कहा जा रहा है कि इस दौरान पथराव भी किया गया। विधायक को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। फिलहाल मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार विधायक जीना ने बृहस्पतिवार को दिन में देघाट क्षेत्र में भैड़गांव और भरसोली में दो सड़कों का उद्घाटन किया। शाम तीन बजे भरसोली में दिन की रामलीला का उद्घाटन किया। शाम साढ़े चार बजे विधायक काफिले के साथ भाकुड़ा पहुंचे। यहां पर खुद को कथित रूप से भाजपा उपाध्यक्ष बता रहे व्यक्ति ने चार-पांच लोगों के साथ उनकी कार रोक दी और उनसे उलझ पड़ा।

उसने गाड़ी में बैठे विधायक की नाक पर मुक्का मारा, जिससे कुछ देर के लिए विधायक बेहोश हो गए। मुक्का मारने वाले व्यक्ति को लोगों ने पकड़ कर मौके पर पहुंचे तहसीलदार के हवाले कर दिया। उसके दूसरे साथी भाग गए। विधायक को उपचार के लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद एसडीएम शिप्रा जोशी भी अस्पताल पहुंचीं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार

0
नई दिल्ली।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आई.एम.एफ के चालू वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ भारत, विश्व की सबसे तेजी...

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर में गगनयान मिशन के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण-आईएमएटी सफलतापूर्वक पूरा...

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी में बोले सीएम धामी, गौ हत्या व मां बाप हत्या...

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम...

बदरीनाथ धाम चढ़ावे की धनराशि हेराफेरी मामले में बीकेटीसी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि में हेराफेरी मामले में  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल...