27.2 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

अच्छी खबर: उत्तराखंड आने वाले टूरिस्ट के लिए जल्द सतपुली में उड़ान भरते नज़र आएंगे पैराग्लाइडर

पौड़ी: रोमांच के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। पौड़ी के सतपुली में जल्द ही पैराग्लाइडर उड़ान भरते नजर आएंगे। इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के अधिकारियों ने विशेषज्ञों के साथ सतपुली के बिलखेत में नयार वैली का जायजा लिया।

इस दौरान पैराग्लाइडिंग का अभ्यास भी किया गया। बिलखेत के ऊपरी क्षेत्र ढाढूखाल से पैराग्लाइडिंग शुरू कर नयार नदी के तट पर लैंडिंग की गई। बता दें कि यूटीडीबी प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

इसी क्रम में नयार वैली में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को शुरू करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। यूटीडीबी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्विनी पुंडीर ने बताया कि नयार घाटी पैराग्लाडिंग के लिए उपयुक्त जगह है। यह बात खुद विशेषज्ञ भी मानते हैं। इसीलिए इस जगह को पैराग्लाइडिंग कराने के लिए चिह्नित किया गया है। इसके लिए यहां दो दिवसीय परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि साहसिक पर्यटन के शौकीनों के लिए जल्द ही यहां पैराग्लाइडिंग शुरू कर दी जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...

विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा

0
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...

अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...

0
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...