देहरादून। उत्तराखंड में निकाय चुनाव की मतगणना के बीच निर्दलीय प्रत्याशी दोनों ही राष्ट्रीय दल बीजेपी और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। नगर पालिका व नगर पंचायत में निर्दलीयों का दबदबा बना हुआ है। प्रदेश में 11 नगर निगम में ज्यादातर पर भाजपा के प्रत्याशी ही आगे चल रहे है जबकि रुड़की नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी भाजपा व कांग्रेस को कांटे की टक्कर दे रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में निर्दलीयों ने भी कई सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। उधर भारतीय जनता पार्टी फिलहाल सबसे आगे नजर आ रही है।
उत्तराखंड में निकाय चुनाव के परिणाम कुछ सीटों पर दिखने लगे हैं। खास बात यह है कि राज्य भर में तमाम सीटों पर निर्दलीयों ने दोनों ही राष्ट्रीय दलों को कड़ा मुकाबला दिया हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अध्यक्ष व मेयर समेत पार्षद और सदस्यों के लिए हो रही मतगणना में निर्दलीय भी कई सीटों पर बाजी मारते दिख रहे हैं। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिया गया यह आंकड़ा शुरुआती रुझान है। परिणाम आने में अभी समय लगेगा।
उत्तराखंड में 100 निकायों पर अध्यक्ष व मेयर पद के लिए चुनाव हुए हैं। इसी तरह सभासद व सदस्य पद कुल 1282 पद हैं। इसी तरह निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे चार प्रत्याशी अध्यक्ष व मेयर पद पर आगे चल रहे हैं। जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष व मेयर पद पर 4 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
राज्य भर में सभासद और सदस्यों के लिए चल रही मतगणना को देख तो यहां भी निर्दलीयों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। पूरे प्रदेश में कुल 1282 सभासद व सदस्य की सीटें हैं जिनमें से 47 सीटें निर्दलीय जीत चुके हैं, जबकि 67 सीटों पर अभी निर्दलीय बढ़त बनाए हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी कुल 21 सीटों पर जीती है जबकि 75 जगहों पर बीजेपी आगे चल रही है। कांग्रेस केवल दो सीट जीती है और 10 सीटों पर आगे चल रही हैं। जबकि आम आदमी पार्टी भी दो सीटों पर फिलहाल आगे चल रही है।
मेयर सीटों पर भाजपा आगे, नगर पालिका व नगर पंचायतों में निर्दलियों का दबदबा
Latest Articles
अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
पीएम नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने...
मुख्य सचिव ने आयुष मंत्रालय के सचिव से की मुलाकात, उत्तराखण्ड में अखिल भारतीय...
देहरादून। उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने नई दिल्ली में भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सचिव से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखण्ड के...
जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख...
देहरादून। जन समस्या निराकरण और आम आदमी तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे ‘जन जन की सरकार-जन जन के...
प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का शुभारंभ किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने...

















