30.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

राष्ट्रीय खेलः महिला खिलाड़ियोें का होगा अनूठा स्वागत

देहरादून। उत्तराखंड में पहली बार होने जा रहे राष्ट्रीय खेल महिला स्वास्थ्य का प्रभावी संदेश भी देंगे। इसके लिए राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने अनूठी पहल की है। इसमें महिला खिलाड़ियों को दिए जाने वाले वेलकम किट में पीसेफ सेनेटरी पैड के साथ ही सेनिटाइजर, बायोडिग्रेडबल टैम्पोन आदि सामान उपलब्ध कराया जाएगा। खेल विभाग का इस संबंध में रेडक्लिफ हाइजीन प्राइवेट लिमिटेड (आरएचपीएल) के साथ करार हुआ है।

आरएचपीएल कंपनी ने पीसेफ ब्रांड के दस हजार सेनेटरी नैपकिन के पैकेट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इनमें से 5300 पैकेट महिला खिलाड़ियों के लिए होंगे। आयोजन स्थल पर कंपनी का स्टाॅल भी लगेगा। बाकी पैकेट इन स्टालों में उपलब्ध रहेंगे और जरूरत के हिसाब से महिला मेहमानों को उपलब्ध कराए जा सकेंगे। इसके अलावा, 5300 यूनिट पेक सेफ टायलट सीट सेनिटाइजर 25 मिली लीटर मात्रा में उपलब्ध कराया जाएगा। 600 यूनिट पीसेफ बायोडिग्रेडबल टैम्पोन भी वेलकम किट का हिस्सा रहेगा।

महिला स्वास्थ्य पर आयोजित होगा सत्र
खेल विभाग के साथ हुए करार में आयोजन के दौरान एक सत्र भी प्रस्तावित किया गया है, जिसमें महिला स्वास्थ्य से जुडे़ विषय पर चर्चा होगी। कंपनी के स्टाॅल पर दो वाॅलंटियर उपलब्ध कराने पर सहमति बनी है। महिला वाॅलंटियर को प्राथमिकता दी जाएगी।
————————————-
38 वें राष्ट्रीय खेल महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश देने का प्रभावी माध्यम भी साबित हों, ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों की तैयारी इस तरह से डिजाइन की गई है कि खेलों का उत्कृष्ट प्रदर्शन तो देखने को मिले ही, अच्छे संदेश भी पूरे देश तक प्रसारित हों।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...