देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर भाजपा उत्तराखण्ड की पत्रिका देवकमल का विमोचन भी किया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
शनिवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण दिन है। क्योंकि आज पार्टी की नींव रखी गई थी। आज भाजपा प्रदेश और पूरी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पीढ़ी दर पीढ़ी के कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन को इस पार्टी में खपाया है।
उन्होंनें कहा कि पार्टी के सभी उन महान लोगों को नमन करते हैं। जिनकी बदौलत भाजपा आज एक मुकाम तक पहंुची है। सीएम धामी से जब ये पूछा गया कि हरीश रावत ने अपनी पार्टी कांग्रेस को आलसी और सुस्त बताया है, इस पर वो क्या कहेंगे। सीएम धामी ने कहा कि हरीश रावत पुराने वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें शायद आगे के परिणाम का अहसास हो गया है, इसलिए उन्होंने ऐसा कहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को शुभकामनाएं दी। महेंद्र भट्ट ने बताया कि स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी जिला स्तर पर सभी जिला मुख्यालय पर गोष्ठियों का आयोजन कर रही है। इसके अलावा हर एक बूथ स्तर पर मीटिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पार्टी ने माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया है। आज माइक्रो डोनेशन अभियान को रफ्तार से आगे बढ़ने पर काम किया जाएगा।
भाजपा ने धूमधाम से मनाया अपना 44वां स्थापना दिवस
Latest Articles
विधानमंडल से 9.12 लाख करोड़ का बजट हुआ पारित, UP सरकार ने विनियोग सहित...
लखनऊ। योगी सरकार ने शुक्रवार को अपना 10वां बजट विधानमंडल के दोनों सदनों से पारित करा लिया। यह बजट कुल 9,12,696.35 करोड़ रुपये का...
ट्रंप पर भारी पड़ सकता है सुप्रीम कोर्ट का फैसला, मिड-टर्म चुनाव में दिख...
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में टैरिफ को केंद्र में बना रखा है और दूसरे देशों के साथ...
इंडिया एआई समिट की बड़ी कामयाबी: होगा 250 अरब डॉलर का निवेश, 70 से...
नई दिल्ली: इंडिया एआई समिट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 250 अरब डॉलर का निवेश हासिल हुआ है और 'दिल्ली घोषणापत्र' पर 70 देशों ने...
परिवहन सुधारों में उत्तराखण्ड को बड़ी उपलब्धि, केन्द्र से 125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि...
देहरादून। उत्तराखण्ड में परिवहन क्षेत्र में किए जा रहे व्यापक सुधारों को केन्द्र सरकार ने सराहते हुए पूंजीगत निवेश योजना 2025-26 के अंतर्गत राज्य...
5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चला ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान 45 दिन की अवधि के बाद शुक्रवार को...

















