देहरादून। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा को किसान यूनियन का समर्थन हासिल हुआ। जिसके तहत यूनियन से जुड़े सैकड़ों किसान कार्यकर्ताओं ने पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में गांव-गांव प्रचार करने का समर्थन पत्र सौपा। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान यूनियन (किसान सरकार) द्वारा अपनी राज्य इकाई के साथ, लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में समर्थन पत्र सौपा गया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समर्थन के लिए भाजपा की तरफ से आभार व्यक्त किया। उन्होंने किसानों की समृद्धि और खुशहाली के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों के कामों की विस्तार से जानकारी दी। श्री कोठारी जी को सौपे गए इस पत्र में यूनियन द्वारा अवगत कराया कि उनके संगठन के लाखों किसान कार्यकर्ता भाजपा के पक्ष में गांव-गांव जाकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं । उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे सरकार के कामों से प्रभावित है, यही वजह है कि उनके लाखों कार्यकर्ता पूरी निष्ठा लगन और ईमानदारी से मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए जुटे हैं।
प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी, केदार शर्मा, प्रदेश आई टी संयोजक अजीत नेगी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रवि अरोड़ा, प्रदेश अध्यक्ष सनोवर अली, जिला अध्यक्ष इरशाद, शहजाद, अरशद कुरैशी, विजय कुमार, गौरव वशिष्ठ, सोमपाल सिंह, विकास चैहान, सुरेश यादव, संजीव कुमार गुप्ता, अब्दुल समद, मोहम्मद हम्माद के साथ हरिद्वार से प्रमोद कुमार, परविंदर कुमार, सनातन पवार, रोहित कश्यप, शोभित कश्यप, वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, संजय सिंह, अजीत कुमार प्रमुख रहे। इसके अतिरिक्त जसपुर से सरदार हरिओम सिंह, अजीत सिंह, शमी प्रकाश, एसपी सिंह, अमित कुमार, राज रस्तोगी, उमेश शुक्ला, सुरेश असवाल, अनिल रावत, अनिल नेगी, कुलदीप कंबोज, आशीष जैन, अरविंद बंसल, रॉबिन बंसल, ललित सेमवाल, गजेंद्र तिवारी प्रमुख नाम शामिल रहे।
किसान यूनियन ने भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में सौंपा समर्थन पत्र
Latest Articles
स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...
वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...
नई दिल्ली। भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा के बाद स्वदेश रवाना
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा संपन्न कर स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। चार दशकों...
भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच रक्षा, पर्यटन, खेल और आपदा प्रबंधन से जुड़े 5 समझौता ज्ञापनों...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच आज ऑकलैंड में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद दोनों देशों ने...

















