23.6 C
Dehradun
Sunday, July 12, 2026


spot_img

चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे 41 कार्मिकों को नोटिस

देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु विभिन्न विभागों के कार्मिकों की ड्यूटी लगायी गयी थी तथा उनके द्वारा पीठासीन अधिकारी, पोलिंग अधिकारी-1, 2 व 3 के रूप में विभिन्न पोलिंग स्टेशनों पर मतदान कराये जाने से सम्बन्धित दायित्वों का निर्वहन किया जाना है। उक्त उद्देश्य की पूर्ति हेतु समस्त कार्मिकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें कार्मिकों के द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन प्रभावी रूप से सम्पन्न किये जाने हेतु प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया गया। कतिपय कार्मिकों के द्वारा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम को गम्भीरतापूर्वक नहीं लिया गया व प्रशिक्षण कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी, नोडल अधिकारी कार्मिक झरना कमठान द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्मिकों के अनुपस्थित रहने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गयी व ऐसे 41 कार्मिकों के विरूद्ध नोटिस जारी किये जाने हेतु निर्देश प्रदान किये गये व नोटिस के माध्यम से कार्मिकों को अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। संतोषप्रद स्पष्टीकरण न प्राप्त होने की स्थिति में ऐसे कार्मिकों के विरूद्ध एफ०आई०आर० योजित किये जाने की कार्यवाही नियमानुसार सम्पन्न की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में पूर्णतः निष्ठापूर्वक समस्त कार्मिकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु पुनः निर्देशित किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...

वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...

0
नई दिल्ली।  भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा के बाद स्वदेश रवाना

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा संपन्न कर स्‍वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। चार दशकों...

भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच रक्षा, पर्यटन, खेल और आपदा प्रबंधन से जुड़े 5 समझौता ज्ञापनों...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच आज ऑकलैंड में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद दोनों देशों ने...