नई दिल्ली: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में हरियाणा में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। इसके साथ ही हरियाणा में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद दिल्ली में मौजूद भाजपा मुख्यालय से रवाना हुए।
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर लिखा, कांग्रेस पार्टी और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को काम करने का मौका देने के लिए जम्मू-कश्मीर की जनता का दिल से आभार, हरियाणा का परिणाम अप्रत्याशित है। पार्टी जनता की राय का आकलन कर रही है। अपने जमीनी कार्यकर्ताओं से बात करने, पूरी जानकारी लेने और तथ्यों की जांच करने के बाद पार्टी की ओर से विस्तृत जवाब दिया जाएगा। हम कांग्रेस पार्टी को वोट देने के लिए हरियाणा की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। हमारे मेहनती कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई लंबी है।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “हरियाणा की जनता ने परिवारवाद की राजनीति को, विरासत की राजनीति को नकारते हुए एक बार फिर विकासवादी राजनीति को प्राथमिकता दी है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा, “हरियाणा की जनता को बहुत बधाई कि उन्होंने तीसरी बार हरियाणा सरकार(भाजपा) पर विश्वास व्यक्त किया और उन्होंने यह बता दिया कि ‘मोदी है तो मुमकिन है’…लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताया है…मोदी की गारंटी पर लोगों ने मुहर लगाई है।
हरियाणा में भाजपा को बहुमत, चुनावी नतीजों से भाजपा उत्साहित
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















