देहरादून। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा गृह मंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित जनपद उत्तरकाशी व देहरादून भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक बैठक ली गयी। बैठक के दौरान गृह मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा-प्रबन्धों, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूरी हों और लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। साथ ही गृह मंत्री की प्रस्तावित समीक्षा बैठकों की तैयारी समय से पूरी करने, ब्रीफिंग एवं रिहर्सल समय से कराने हेतु भी निर्देशित किया। बैठक में एपी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय/पी एंड एम, नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर डीजीपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक
Latest Articles
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु
चंपावत/देहरादून। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर...
सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...
प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिन की यात्रा पर...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...
















