37.6 C
Dehradun
Tuesday, June 23, 2026


spot_img

बजट की खूबियों को आम जन तक पहुंचाएगी भाजपा, कार्यक्रम हुए तय

देहरादून: भाजपा प्रदेश सरकार के बजट की खूबियों को सरल शब्दों में आम जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सभी जनपदों में पत्रकार वार्ता श्रृंखला आयोजित करने जा रही है । प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर होने वाली इन पत्रकार वार्ताओं को पार्टी प्रदेश पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं प्रदेश प्रवक्ता द्वारा संबोधित किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया पत्रकार वार्ता श्रृंखला की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा शनिवार को प्रदेश मुख्यालय से की जाएगी । इसी क्रम में आगे उत्तरकाशी में विनोद सुयाल, चमोली एवं रुद्रप्रयाग में मनवीर सिंह चौहान, टिहरी में कर्नल अजय कोठियाल, देहरादून ग्रामीण में मधु भट्ट, ऋषिकेश में सुनीता विद्यार्थी, हरिद्वार में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, रुड़की, अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ में सुरेश जोशी, कोटद्वार में वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पौड़ी(श्रीनगर) में विपिन कैंथोला, बागेश्वर एवं रानीखेत में हनी पाठक, चंपावत में हेमंत द्विवेदी, हल्द्वानी(नैनीताल) में बलराज पासी, काशीपुर में प्रकाश रावत और रुद्रपुर में नवीन ठाकुर बजट को लेकर पत्रकारों से चर्चा करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका ने रक्षा सहयोग में बढ़ाया हाथ, सेना की M777A2 तोपों के रखरखाव के...

0
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत की M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के रखरखाव के लिए 23 करोड़ डॉलर के पैकेज की घोषणा की है। अमेरिकी...

अजीत डोभाल और वांग यी ने की मुलाकात, भारत-चीन संबंधों को स्थिर बनाने पर...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ मुलाकात की। इस बातचीत में...

अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में आग से 15 की मौत, सीएम योगी ने...

0
लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज इलाके में दोपहर एक भीषण आग की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर 16 से 18...

पीएम मोदी बोले-भारत अब केवल तेज अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि एक वैश्विक महाशक्ति

0
नई दिल्ली।  पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की एक विश्वसनीय और उभरती हुई महाशक्ति है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा...

कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने को पुलिस मुख्यालय के महत्वपूर्ण निर्णय

0
देहरादून। कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने को ’घायल सिख श्रद्धालु के पिताजी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों प्रकरणों...