23.2 C
Dehradun
Monday, August 31, 2026


spot_img

शरीर में दिखे ये लक्षण तो समझ लें शराब छोड़ने का समय आ गया

भारत में शराब पीने वालों की संख्या को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है. इस रिपोर्ट के तहत दश में शराब पीने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इसके पीछे का कारण शराब को एंजॉयमेंट के तौर पर जोड़ कर देखना है. कोई भी खुशी का मौका हो या पार्टी ड्रिंक करना काफी आम बात हो गई है. शराब पीना शरीर के लिए काफी हानिकारक होता है लेकिन फिर भी कुछ लोग लगातार ड्रिंक करते हैं. शराब के अधिक सेवन से शरीर को काफी नुकसान होता है. न्यूट्रिशनल थैरेपिस्ट हन्नाह ब्रे के अनुसार शराब लिवर के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर भी काफी नकारात्मक असर डालती है.

नेशनल हेल्थ सर्विस के अनुसार पुरुषों और महिलाओं को एक सप्ताह में 14 यूनिट से अधिक शराब का सेवन नहीं करना चाहिए जो लगभग 175 मिली के 6 गिलास या चार प्रतिशत बीयर के 6 पिंट बराबर हैं. यदि कोई व्यक्ति इससे अधिक शराब पीता है तो शरीर धीरे-धीरे खराब होने लगता है. इस आर्टिकल में हन्नाह ब्रे द्वारा बताए हुए वह चेतावनी संकेतों के बारे में जानेंगे जिन्हें देखते ही तुरंत पीना बंद कर देना चाहिए.

ब्लोटिंग

हन्नाह ब्रे के मुताबिक यदि आप अक्सर ब्लोटेड महसूस करते हैं तो इसका मतलब ये कि शराब का सेवन आपके पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है. पेट के स्वस्थ बैक्टीरिया शराब से प्रभावित हो सकते हैं और यह आंत की सेहत को बिगाड़ सकते हैं. अगर आपको भी ब्लोटिंग होती है तो शराब को तुरंत छोड़ दें.

बीमार फील करें

हन्नाह के अनुसार अगर आप नियमित रूप से अधिक शराब पीते हैं तो आपको बार-बार बीमारियां होने का खतरा होता है क्योंकि यह बॉडी की इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती है. शराब का बार-बार सेवन करने से खून में बीमारियों से लड़ने वाली कोशिकाओं की संख्या घट जाती है और शराब पीने वाला व्यक्ति स्वस्थ व्यक्ति की अपेक्षा अधिक संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आ सकता है.

नींद में परेशानी

बहुत से लोग 7 से 8 घंटे की नींद नहीं ले पाते है. हन्नाह के मुताबिक शराब के कारण नींद खराब हो सकती है. किसी भी व्यकित के लिए पर्याप्त नींद उतनी ही जरूरी है जितना कि अच्छी तरह से खाना और रोजाना एक्सरसाइज करना. अगर आपको पीने के बाद नींद आना बंद हो गई तो समझ लें कि शराब छोड़ना का सही समय आ गया है.

त्वचा की समस्या

हन्नाह के अनुसार शराब स्किन डिसऑर्डर भी पैदा करती है. अत्यधिक मात्रा में शराब पीने से पहले से मौजूद त्वचा अधिक संवेदनशील हो सकती है जो आपके लिए हानिकारक हो सकती है. शराब त्वचा को शुष्क बना सकती है जिससे झुर्रियाँ और महीन रेखाएं दिखाई देने की संभावना बढ़ जाती है. अगर आपकी त्वचा भी ड्राय हो चुकी है और आप शराब पीते हैं तो यह भी एक कारण हो सकता है.

कमजोर दांत

अत्यधिक मात्रा में शराब पीने से दांतों के खराब होने का बड़ा खतरा होता है. मीठे खाद्य पदार्थ और ड्रिंक्स आपके मुंह में बैक्टीरिया को बढ़ने के लिए आवश्यक ईधन प्रदान करते हैं जिससे वे आपके इनेमल पर हमला कर उसे नष्ट कर सकते हैं. इसकी वजह से मसूड़े व दांत कमजोर होने लगें तो समझ लें कि तुरंत शराब छोड़नी है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...