32.6 C
Dehradun
Wednesday, June 10, 2026


spot_img

नई सरकार में ताश के पत्तों की तरह फेंटी जाएगी अफसरशाही |Postmanindia

प्रियंक मोहन वशिष्ठ

उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले दिन से ही एक्शन शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव को हटाकर नए मुख्य सचिव एवं अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की तैनाती के साथ ही यह साफ संकेत दे दिया है कि प्रदेश में समयबद्ध तरीके से यह सरकार काम करने जा रही है. यही कारण है कि अब प्रदेश की अफसरशाही भी ताश के पत्तों की तरह फेंटी जाएगी. अपर मुख्य सचिव, विभागीय सचिव, अपर सचिवों के साथ ही 9 जिलों के डीएम भी बदले जा रहे हैं. इसके साथ ही कई बड़े निगमों में भी प्रबंध निदेशक के तौर पर आईएएस अफसरों को बदला जाएगा.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी, चमोली, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी में बदलाव किए जा सकते हैं. इसके साथ ही दोनों मंडलायुक्त, गढ़वाल और कुमाऊं कमिश्नर को भीबदलने को लेकर चर्चाएं तेज हैं. सूत्र यह भी बता रहे हैं पहले आईएएस अधिकारियों के तबादले किए जाएंगे उसके बाद आईपीएस अधिकारियों को सरकार प्राथमिकता के अनुसार तबादला करेगी. गौरतलब है कि बीते बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान यह साफ संकेत दे दिए थे कि काम करने वाले अधिकारियों को इस सरकार में तर्जियत दी जाएगी जबकि मौकापरस्त और कामचोर अधिकारियों को सबक सिखाने में यह सरकार पीछे नहीं हटेगी.

यह भी पढ़ें: मौकापरस्त अफ़सरों को सीएम धामी का स्पष्ट संदेश, अगर नहीं माने तो होगी कड़ी कारवाई

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत का निर्यात 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत का निर्यात पिछले 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर हो गया है। राजस्‍थान के जयपुर में...

आईएनएसए ने ब्रिक्स विज्ञान अकादमियों के एआई फोरम की पहली बैठक आयोजित की

0
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी-आईएनएसए ने सतत विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई पर ब्रिक्स विज्ञान अकादमियों के फोरम की पहली बैठक वर्चुअल माध्यम...

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा तैयारियों की...

0
नई दिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर 21 जून को होने वाली...

मुख्य सचिव ने नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों को सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने 21...

कैंचीधाम मेले के लिए श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष शटल सेवा

0
हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस मेले को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 जून...