27.2 C
Dehradun
Friday, August 21, 2026


spot_img

ITBP जवानों से भरी बस नदी में गिरी, 6 जवान शहीद, कई जख्मी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। पहलगाम में ITBP जवानों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 6 जवान शहीद हो चुके हैं, जबकि 30 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमरनाथ यात्रा के लिए जवानों को इलाके में तैनात किया गया था । बताया जा रहा है कि ये जवान भी अपनी ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे । आईटीबीपी जवानों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी तभी चंदनवाड़ी और पहलगाम के बीच बस के ब्रेक फेल होने के चलते बस नदी ई में गिर गई।

बताया जा रहा है कि बस में कुल 39 जवान थे, जिसमें 37 आईटीबीपी के और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। इस हादसे में 6 जवान शहीद हो चुके हैं, जबकि कई जवान जख्मी हुए हैं। इन्हें एयरलिफ्ट कर श्रीनगर आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति पर सवाल उठाए

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति के कई पहलुओं पर सवाल उठाए है। इनमें पाठ्यपुस्तकों और शिक्षकों की...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में केंद्र सरकार के सचिवों के साथ तीसरी उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में देश के...

सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने इस साल 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन तक कच्ची चीनी के शुल्क रहित आयात को इजाज़त दे दी...

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने नई दिल्ली के जंतर-मंतर और देश भर में अन्य जगहों पर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान...

देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन

0
देहरादून:  भारत-नेपाल के अधिकारियों के बीच देहरादून में 14वीं संयुक्त कार्य समूह बैठक शुरू हो गई है। दरअसल, दो दिवसीय यानी 20 और 21...