29.5 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

मुम्बई में नाबार्ड चेयरमैन से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

मुम्बई/देहरादून। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने महाराष्ट्र प्रवास के दौरान मुम्बई में नाबार्ड के चेयरमैन श्री शाजी के वी से मुलाकात की। नाबार्ड के प्रधान कार्यालय में हुई इस मुलाकात में डॉ. रावत ने नाबार्ड चीफ से राज्य से संबंधित विषयों पर चर्चा की और उनसे सस्ते दरों पर राज्य को विभिन्न मदों में और ऋण आवंटित करने का आग्रह किया। जिसे नाबार्ड चीफ ने सहर्ष स्वीकार किया। इस दौरान डॉ. रावत ने नाबार्ड प्रमुख को नववर्ष की भी शुभकामनाएं दी और उन्हें राज्य के भ्रमण पर आने का न्योता दिया।
सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि उन्होंने महाराष्ट्र प्रवास के दौरान आज मुम्बई में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के मुख्यालय का दौरा किया। जहां उन्होंने नाबार्ड के चेयरमैन श्री शाजी के वी से मुलाकात कर राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। वार्ता के दौरान डॉ. रावत ने सहकारिता विभाग में नाबार्ड के सहयोग से संचालित योजनाओं से अवगत कराया और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. रावत ने राज्य के समग्र विकास में नाबार्ड के महत्वपूर्ण सहयोग की सराहना करते हुये नाबार्ड प्रमुख से राज्य सरकार को आरआईडीएफ (ग्रामीण बुनियादी ढांचा विकास निधि) तथा सहकारी बैंकों को एसटीएसएओ (अल्पावधि मौसमी कृषि संचालन) का आवंटन सस्ते दरों पर बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नाबार्ड द्वारा राज्य को आरआईडीएफ में रूपये 750 करोड़ तथा एसटी एसएओ में  रूपये 350 करोड़ आवंटित किया गया है। जिसे उन्होंने क्रमशः रूपये 900 करोड़ तथा रूपये 500 तक बढ़ाने का प्रस्ताव नाबार्ड प्रमुख के सम्मुख रखा। जिस पर नाबार्ड अध्यक्ष ने राज्य को पूर्ण सहयोग देने का सकारात्मक आश्वासन दिया। डॉ. रावत ने बताया कि नाबार्ड के वित्तीय सहायोग से राज्य के समग्र विकास पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। जिसमें बुनियादी ढ़ांचा, कृषि, बागवानी, सहकारिता व अन्य सम्बद्ध क्षेत्र शामिल हैं। इस दौरान डॉ. रावत ने नाबार्ड प्रमुख से भारत सरकार की ओर से चलाये जा रहे ‘सहकार से समृद्धि’ योजना पर भी विस्तार से चर्चा की। इस दौरान नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक जी.एस. रावत एवं अजय कुमार सूद भी मौजूद थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...