27.2 C
Dehradun
Saturday, August 22, 2026


spot_img

बर्फबारी के कारण पांच दिन गमशाली में फंसे रहे ऋषिकेश के पांच पर्यटक

गोपेश्वर। नीती घाटी घूमने आए पांच पर्यटक बर्फबारी के कारण पांच दिनों तक गमशाली में फंसे रहे। ऋषिकेश के इन पर्यटकों के लिए आईटीबीपी ने रहने व खाने की व्यवस्था की। सड़क पर बर्फ के कारण यहां पर वाहनों का संचालन नहीं हो पाया तो वे बर्फ हटाने वाली बीआरओ की मशीन के साथ-साथ करीब तीन किलोमीटर आगे बुरांस नामक जगह तक पहुंचे। इसके बाद यह मलारी में रुक गए। अब बृहस्पतिवार को ही यह गंतव्य को रवाना हो सकेंगे। सोशल मीडिया पर फंसे युवकों का वीडियो वायरल हुआ तो इसका पता चला।
ऋषिकेश से पांच पर्यटक 27 दिसंबर को अपनी कार से नीती घाटी घूमने आए लेकिन मलारी से तीन किमी आगे गमशाली में बर्फ में उनका वाहन फंस गया। इसके बाद पर्यटकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें ऋषिकेश का पर्यटक आशीष बता रहा है कि वे 27 दिसंबर को यहां आए थे और बर्फबारी होने पर फंस गए। प्रशासन को फोन किया तो बताया गया कि बर्फबारी रुकने पर मार्ग खोला जाएगा। 29 दिसंबर को मौसम साफ हो गया। तब 112 पर फोन किया तो जवाब आया कि यहां से सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। हम लोगों को आईटीबीपी ने अपने कैंप में रुकवा दिया। आईटीबीपी कैंप से दो किमी दूर गाड़ी फंसी है। वीडियो 31 दिसंबर का है। गमशाली में रहने वाली एक महिला ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फंसे पर्यटकों में आशीष, राहुल, सूरज, राघव व एक अन्य शामिल हैं।
एक जनवरी देर शाम को गमशाली में बर्फ में फंसे पर्यटक सूरज जोशी ने बताया कि वे बर्फ हटाने वाली मशीन के साथ-साथ करीब तीन किलोमीटर आगे बुरांस नामक जगह तक पहुंचे। इसके बाद मलारी में आईटीबीपी कैंप में रुक गए। अब बृहस्पतिवार को ही गंतव्य को रवाना हो सकेंगे। ज्योतिर्मठ थाना प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। उधर बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि सड़क से बर्फ तो हटा दी गई है लेकिन अभी टायर पर चेन वाले वाहन ही वहां चल पा रहे हैं। अभी सड़क पूरी तरह खुलने में समय लगेगा। जिलाधिकारी संदीप तिवारी का कहना है कि पर्यटक सुरक्षित हैं। उन्हें सुरक्षित वहां से निकाला जाएगा। पर्यटक बिना प्रशासन को सूचना दिए बिना घाटी में घूमने चले गए थे। उच्च हिमालयी क्षेत्र में जाने से पूर्व पर्यटक इसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें और जारी एडवाइजरी का ध्यान रखें।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, 21 नवंबर तक तीन महीने...

0
नई दिल्ली। सरकार ने  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। यह...

देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध:...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, हालांकि इसका...

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के सीईओ और संस्थापकों से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों से बातचीत...

भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।...

देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित

0
देहरादून। भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20-21 अगस्त को देहरादून में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत...