24.7 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता को दी करोड़ों की सौगात

चौबट्टाखाल: चौबट्टाखाल विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण एवं पीएमजीएसवाई की 15 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सतपाल महाराज ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के दुधारखाल इंटर कॉलेज एवं ग्राम थलदा में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित विकासखण्ड जयहरीखाल के अन्तर्गत सतपुली-दुधारखाल-धारकोट 4 किमी मोटर मार्ग, लागत 42.80 लाख, 6 किमी लम्बे सतपुली-खैरासैण-दुधारखाल-धारकोट मोटर मार्ग, लागत 110.25 लाख, गवाणा-कमरखेत-बन्दूण 2 किमी मोटर मार्ग, लागत 158.66 लाख का लोकार्पण और 56.33 लाख की लागत से बनने वाले 2 किमी लम्बे मोलखण्डी अंकरी एवं मोलखण्डी संकरी मोटर मार्ग का शिलान्यास भी किया।

कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत काण्डई से ग्वीलानी 5.550 किमी लंबे मोटर मार्ग स्टेज-1,फेज-16 जिसकी लागत 316.54 लाख, कण्डोली पीड़ा से डोबा मोटर मार्ग फेज-20 का अपग्रेडेशन कार्य जिसकी लम्बाई 5.10 किमी और लागत 346.49 लाख का लोकार्पण और काण्डई से ग्वीलानी मोटर मार्ग स्टेज-2, फेज-17 के 5.550 किमी, लागत 330.4 लाख एंव 152.17 लाख की लागत से निर्मित होने वाले वडडा-चौड़ मोटर मार्ग जिसकी लंबाई 2.750 है के स्टेज-2, फेज 19 का शिलान्यास भी किया।

कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने कोटमल्ला में महिला मंगल दल को विधायक निधि से क्रय की गई सामग्री के साथ-साथ विकासखंड जयहरीखाल के अंतर्गत स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों को बैठने हेतु क्रय किए गए फर्नीचर का भी वितरण किया। लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र मलारा ने “आप” का दामन छोड़ भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार

0
नई दिल्ली।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आई.एम.एफ के चालू वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ भारत, विश्व की सबसे तेजी...

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर में गगनयान मिशन के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण-आईएमएटी सफलतापूर्वक पूरा...

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी में बोले सीएम धामी, गौ हत्या व मां बाप हत्या...

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम...

बदरीनाथ धाम चढ़ावे की धनराशि हेराफेरी मामले में बीकेटीसी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि में हेराफेरी मामले में  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल...