27.1 C
Dehradun
Sunday, July 19, 2026


spot_img

उत्तराखंड : सुंदरढूंगा घाटी से पांच ट्रैकरों के शव रेस्क्यू, चॉपर से कपकोट लेकर पहुंची SDRF की टीम

बागेश्वर: बागेश्वर जिले के सुंदरढूंगा घाटी में 18 अक्टूबर को हताहत पांच बंगाली ट्रैकरों के शव देहरादून से आई एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिए हैं। पांचों शवों को कपकोट लाया गया है। वहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जबकि जैकुनी गांव के गाइड खिलाफ सिंह अब भी लापता है। एसडीआरएफ टीम के मुताबिक मौसम अनुकूल न होने के कारण शवों को रेस्क्यू करने में काफी कठिनाई आई। गाइड को ढूढने के लिए ऑपरेशन चल रहा है।

पिछले छह दिनों के बाद जिला प्रशासन को रेस्क्यू अभियान में सफलता मिली है। देहरादून से आए आठ एसडीआरएफ के पवर्तारोही टीम ने सुंदरढूंगा घाटी में जमे हुए हैं। मंगलवार की सुबह उन्हें सफलता हासिल हुई है। पांच शवों को रेस्क्यू कर लिया गया है। नैनी-सैनी से आए चौपर के माध्यम से उन्हें कपकोट लाया गया है। जिला मुख्यालय से कपकोट गई डाक्टरों की टीम उनका पोस्टमार्टम कर रही है। जैकुनी गांव के गाइड खिलाफ सिंह अब भी लापता है।

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि एक बड़ा चौपर भी मंगाया गया है। लेकिन पांचों शवों को छोटे चौपर में ले आया गया है। उन्होंने बताया कि एक सुंदरढूंगा घाटी में बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण रेस्क्यू अभियान में दिक्कत हो रही है। जैकुनी गांव के खिलाफ सिंह का अभी पता नहीं चल सका है। उसे भी खोजा जा रहा है। बरामद ट्रैकरों के शवों की अभी शिनाख्त बाकी है। उसके आधार पर उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

डीआरआई ने देशभर में कार्रवाई कर 22 करोड़ रुपये की तस्करी का सोना-चांदी जब्त...

0
नई दिल्ली। राजस्व आसूचना निदेशालय- डीआरआई ने देश भर में खुफिया जानकारी के आधार पर कई अभियान चलाए हैं। इसके तहत विदेश से तस्करी...

विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को देशभर से बधाई

0
नई दिल्ली।  गृह मंत्री अमित शाह ने भारत के पहले निजी तौर पर विकसित प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट एयरोस्पेस को...

आधार ऐप के डाउनलोड चार करोड़ के पार, डिजिटल पहचान सेवाओं में बढ़ा लोगों...

0
नई दिल्ली।  आधार ऐप को चार करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है, जो सुविधाजनक और डिजिटल पहचान सेवाओं में लोगों के...

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी

0
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हुए तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के लिए सदन...

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा

0
नई दिल्ली।  72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। नई दिल्ली में आज शाम पुरस्कारों...