29.2 C
Dehradun
Wednesday, September 9, 2026


spot_img

कुल्हाल गेट पर बैरिकेडिंग तोड़ने वाले निहंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए निहंग सिखों के पहले जत्थे ने बैरिकेडिंग के बावजूद कुल्हाल बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में जबरन प्रवेश कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात निहंगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में थाना विकासनगर में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का आरोप है कि बड़ी संख्या में निहंग सिखों द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ने, पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करने, हथियार लहराकर भय फैलाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं हुईं हैं। जानकारी के अनुसार एफआईआर में सोशल मीडिया के माध्यम से 25 जून को अधिक से अधिक पंजाब से निहंगों सिखों से कर्णप्रयाग पहुंचने की अपील की गई थी।
सूचना मिलने के बाद हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर स्थित कुल्हाल गेट बैरियर पर कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, पीएसी और आईटीबीपी की तैनाती की गई थी। प्रशासन ने निहंग सिखों से शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए छोटे-छोटे समूहों में यात्रा करने की अपील की थी। लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे।
वार्ता विफल होने के बाद निहंग सिख बैरिकेडिंग तक पहुंचे और तलवार, कृपाण, फरसे, भाले व अन्य हथियार लहराते हुए बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गए। इस दौरान बैरिकेडिंग के आसपास खड़े वाहनों को भी क्षति पहुंचाई गई और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
एसपी देहरादून देहात पंकज गैरोला ने बताया कि अज्ञात निहंग सिखों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक पर हमला, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आपराधिक बल प्रयोग और लोगों में भय का माहौल बनाने जैसे आरोपों में थाना विकासनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सनोज कुमार को सौंपी गई है।
हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान कुछ निहंग सिखों पर यातायात नियमों के उल्लंघन और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने के आरोपों को लेकर शुक्रवार को श्रीनगर में स्थानीय युवाओं और गढ़वाल विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न छात्र संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पूर्व और वर्तमान छात्र नेताओं के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर कोतवाली पहुंचा और पुलिस प्रशासन से मामले में बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष एवं कड़ी कार्रवाई की मांग की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...