देहरादून। उत्तराखंड में अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है, लेकिन उससे पहले ही बाबा केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवाओं के संचालन को बंद कर दिया गया है। दरअसल, 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने के साथ ही शटल सेवाओं का संचालन शुरू हो गया था। हेली सेवाओं का संचालन 25 जून तक किया गया, लेकिन आगामी मानसून सीजन के दस्तक की संभावना ही देखते हुए डीजीसीए की ओर से हेली सेवाओं के संचालन की अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में अब करीब 15 सितंबर के बाद एक बार फिर हेली सेवाओं का संचालन शुरू होने की संभावना है।
हर साल चारधाम यात्रा के दौरान बाबा केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं का संचालन किया जाता है। इसी क्रम में इस साल भी हेली सेवाओं का संचालन 22 अप्रैल से शुरू हुआ था। पहले चरण के तहत हेली टिकटों की बुकिंग 22 अप्रैल से 15 जून तक के लिए की गई थी, लेकिन मानसून के दस्तक न होने के चलते दूसरे चरण के तहत 16 जून से 25 जून तक के लिए हेली सेवाओं को विस्तार दिया गया। साथ ही इस बात पर जोर दिया गया था कि मौसम की परिस्थितियों के अनुसार हेली सेवाओं के संचालन का निर्णय लिया जाएगा, लेकिन डीजीसीए ने 26 जून से आगे हेली सेवाओं के संचालन की अनुमति नहीं दी। ऐसे में अब मानसून सीजन समाप्त होने के बाद सितंबर से दोबारा हेली सेवाओं का संचालन शुरू होगी।
साल 2026 में हेली सेवाओं के संचालन के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से नए सिरे से टेंडर निकाला गया था, जिसके तहत 8 हेली ऑपरेटर्स का चयन किया गया। इनके जरिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से केदारनाथ धाम तक के लिए हेली सेवाओं का संचालन किया गया। 22 अप्रैल से 25 जून तक चली हेली सेवाओं के जरिए कुल 1।37 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा किया। इसके लिए हेलीकॉप्टर ने 11800 शटल सेवाएं दी।
उत्तराखंड चारधाम की यात्रा वर्तमान समय में सुचारु रूप से चल रही है। अभी तक 39,33,463 श्रद्धालु चारधाम की यात्रा कर चुके है। हालांकि, मानसून के दौरान यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या घट जाती है, लेकिन यात्रा सामान्य रूप से चलती रहती है।
यूकाडा (उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण) के सीईओ आशीष चैहान ने कहा कि डीजीसीए ने 25 जून तक ही केदारनाथ हेली सेवाओं के संचालन की अनुमति दी थी। बारिश और मौसम खराब होने की संभावना के चलते हेली यात्रा की सुरक्षा को देखते हुए निर्णय लिया गया, जिसके चलते 25 जून तक ही हेली सेवाओं का संचालन किया गयाय ऐसे से अब मानसून सीजन की रवानगी के बाद फिर से हेली सेवाओं का संचालन किया जाएगा।
केदारनाथ हेली सेवाओं का संचालन बंद, अब 15 सितंबर के बाद शुरू होगी
Latest Articles
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा है...
गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...

















