22.7 C
Dehradun
Friday, September 11, 2026


spot_img

CBI करेगी महंत नरेंद्र गिरी की मौत की जांच, SIT ने किया घटनास्थल का मुआयना

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की बाघंबरी मठ में संदिग्ध मौत के बाद एसआईटी टीम की प्रमुख सदस्य सीओ आस्था जयसवाल बाघम्बरी मठ पहुंची है. एसआईटी की टीम सीन रिक्रिएशन कर सकती है. महंत की कथित मौत मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, साक्ष्य और प्रयागराज पुलिस द्वारा दर्ज किए गए बयानों सहित मामले के दस्तावेज लेगी.

महंत नरेंद्र गिरी मौत मामले में एक तरफ सीबीआई ने जांच करने की हामी भर दी है तो वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज की स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम भी जांच सीबीआई को हैंडओवर करने के तैयारी में जुट गई है. SIT टीम की सदस्य डिप्टी एसपी आस्था जायसवाल अपनी टीम के साथ बाघम्बरी गद्दी पहुंची. पुलिस टीम के साथ टेक्निकल टीम के सदस्य भी शामिल रहे. टीम ने महंत नरेंद्र के मठ में स्थित उनके कमरे का मुआयना किया और साथ ही उस कमरे के आसपास भी मुआयना किया, जहां महंत नरेंद्र गिरी ने आत्महत्या की थी.

एसआईटी ने गुरुवार 23 सितंबर को पूरी रिपोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के हैंडओवर कर दी है. अब महंत नरेंद्र गिरी की मौत कैसे हुई, इस गुत्थी को सुलझाने के लिए सीबीआई ने अब कमर कस ली है. दरअसल सीबीआई को केस देने से पहले एसआईटी टीम अपने कानूनी दस्तावेज जैसे घटनास्थल का नक्शा, मौका मुआयना आदि को अंतिम रूप देने में जुट गई थी. सीबीआई की टीम जब भी उनसे दस्तावेज मांगे एसआईटी सारे दस्तावेज सौंप सकें.

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी मौत मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है. इस मामले में दिल्ली में FIR भी दर्ज हो गई है. केंद्र ने यूपी सरकार की तरफ से की गई सीबीआई जांच की सिफारिश गुरुवार को मंजूर कर ली. योगी सरकार ने बुधवार की रात को मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की अनुशंसा की थी.

जानकारी के मुताबिक एसआईटी ने आनंद गिरी के ग्रुप से वीडियो बरामद किया है. इसी वीडियो को दिखाकर नरेंद्र गिरी को ब्लैकमेल किया जा रहा था. इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत के पीछे हनी ट्रैप तो कारण नहीं है. क्योंकि अपने कथित सुसाइड नोट में भी नरेंद्र गिरी ने इस बात का जिक्र किया था. एसआईटी नरेंद्र गिरी के कथित सुसाइड नोट को मुख्य आधार बनाकर मामले की जांच में जुटी है. वहीं नामजत आरोपी आनंद गिरी और सुसाइड नोट के आधार पर बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी आद्या तिवारी को जेल भेज दिया गया है.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...