23.2 C
Dehradun
Saturday, November 14, 2026


spot_img

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश के आसार, ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती बर्फबारी

देहरादून: बीते दिनों उत्तराखंड में मौसम ने अपने तेवर तेज किये थे जिससे उत्तराखंड और उत्तराखंड वासियों को काफी नुकसान हुआ था। वही एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र केदारनाथ समेत अन्य ऊंची चोटियों पर शनिवार को हिमपात हुआ। जबकि, मैदानों में हल्के बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, चमोली जिले की नीति-मलारी घाटी में भारी बर्फबारी के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गईं। छह दिन बाद भी सीमा सड़क संगठन की ओर से तमक में जोशीमठ-मलारी हाईवे को नहीं खोला जा सका है। इससे सीमांत क्षेत्र के एक हजार से अधिक ग्रामीण अभी भी गांवों में ही फंसे हुए हैं।

उधर, कुमाऊं में भी दिनभर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बने रहे।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक रविवार को उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...

झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार

0
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...