23.9 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

उत्तराखंड: लापता हुए 11वीं के छात्र का शव खेत में मिला, इलाके में सनसनी

रुड़की: मंगलौर कोतवाली के लेहबोली गांव निवासी 11वीं के लापता हुए छात्र का शव शनिवार को खेत से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई ।

जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली के लेहबोली गांव निवासी 18 वर्षीय मंजीत पुत्र अशोक कक्षा 11वीं का छात्र था। वह मखदुमपुर स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता था। शुक्रवार सुबह मंजीत कालेज जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं आया उसके परिजन बेटी की ढूंढ खोज में जुटे हुए थे और यह जानकारी पुलिस को भी दी गई थी।

शनिवार की शाम जब मखदुमपुर स्थित खेत में काम कर रहे लोगों ने इस बात की जानकारी दी कि वहां एक शव पड़ा हुआ है घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए परिजनों को बुलाया जिसके बाद शव की शिनाख्त मनजीत के रूप में हुई।

आशंका जताई गई है कि छात्र की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की छाती पर कुछ निशान मिले हैं, हालांकि पुलिस ने गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने देवबंद मंगलौर रोड पर शव रखकर जाम लगाकर कहा कि उनके पुत्र मनजीत की हत्या की गई है तथा उन्होंने हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है वहीं ग्रामीणों की भीड़ देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...