29.2 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री धामी का हरिद्वार दौरा, करोड़ों की सौगात के साथ रुड़की के लिए बड़े ऐलान

रुड़की: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रुड़की स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में कुल 5871.17 लाख की 56 योजनाओं का लोकार्पण एवं 1206.99 लाख की कुल 11 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाना चाहती है, इसके लिए राज्य के विकास का अगले 10 वर्ष का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा रुड़की में मिन्नी स्टेडियम और जिला अस्पताल बनाने समेत कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री धामी ने रुड़की विधानसभा हेतु कुल 2413.07 लाख की 29 योजनाओं का लोकार्पण एवं 274.85 लाख की 3 योजनाओं का शिलान्यास किया। झबरेड़ा विधानसभा हेतु कुल 3212.07 लाख की कुल 25 योजनाओं का लोकार्पण एवं 727.12 लाख की कुल 7 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। भगवानपुर विधानसभा हेतु 246.03 लाख की 2 योजनाओं का लोकार्पण किया। इसके अलावा पिरान कलियर विधानसभा हेतु 205.02 लाख की 1 योजना का शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं भी की। जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र रुड़की के अंतर्गत नेहरू स्टेडियम रुड़की को सुदृढ़ीकरण कर मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र रुड़की के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की को ब्लॉक एवं विद्यालय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजनों हेतु स्कूल के ग्राउंड में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्थापना, के साथ ही इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट और रनिंग ट्रैक बनाया जाएगा। रुड़की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल संस्थान रुड़की सीवरेज योजना के तहत रख रखाव एवं अनुरक्षण कार्य हेतु धन राशि प्रदान की जाएगी। सिविल लाइन रुड़की में नजूल भूमि के सम्बंध में जांच कराकर नए सिरे से शासनादेश जारी किया जाएगा। रुड़की स्थित संयुक्त चिकित्सालय की कमियों को दूर करते जिला अस्पताल में उच्चीकृत किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...