प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से फ़ोन पर बात करते हुए प्रदेश को ऑक्सिजन सिलेंडर उपलब्ध कराने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री रूपाणी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आग्रह पर उत्तराखंड को हर सम्भव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया . इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ के साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रदेश में लगातार ऑक्सिजन सिलेंडर सम्बंधी आपूर्ति के लिए प्रयास रत हैं. प्रदेश में 1 अप्रैल 2020 को टाइप बी ऑक्सीजन सिलेंडर 1193 मौजूद थे जबकि वर्तमान में सिलेंडर की संख्या 9917 पहुँच गई है. सभी सिलेंडर अलग-अलग अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहे हैं. इसके साथ ही 1 अप्रैल 2020 को ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स 275 थे जो 1 अप्रैल 2021 को 1275 हो गये और वर्तमान में 3275 हैं.
मुख्यमंत्री तीरथ ने की गुजरात के CM से बात, ऑक्सिजन सिलेंडर उपलब्ध कराने का किया आग्रह |Postmanndia
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री अश्विनी ने कहा- इस वर्ष के अंत तक भारत में पांच सेमीकंडक्टर...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...
प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने समय पर लिए गए फैसलों, प्रभावी कूटनीति और राष्ट्रीय...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के पचपदरा में एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया...
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट सुविधा का...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...
देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहासः रेखा आर्या
देहरादून/लोहाघाट। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट में स्थापित देश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपने ऐतिहासिक सफर की शुरुआत कर दी है,...
उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस काफ्रेंस कर प्रदेश में चल रहे...

















