26.1 C
Dehradun
Tuesday, June 16, 2026


spot_img

शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के घर पहुंचे CM धामी, वजह खास

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नेहरू कॉलोनी, देहरादून में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सैन्यधाम के लिए शहीद चित्रेश बिष्ट के आंगन की पवित्र मिट्टी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता एस.एस.बिष्ट एवं माता रेखा बिष्ट को शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश के लिए शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट एवं उत्तराखण्ड के सभी शहीदों पर गर्व है, जिन्होंने देश की रक्षा, एकता एवं अखण्डता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। सभी शहीद सैनिकों के आंगन की पवित्र मिट्टी सैन्यधाम में लाई जा रही है। देश की लिए अपनी शहादत देने वाले वीर जवान हमेशा हमारे एवं आने वाली पीढ़ियों के स्मरण में रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उत्तराखण्ड में पांचवे धाम के रूप में सैन्यधाम की जो कल्पना है, सबके सहयोग से यह सैन्यधाम भव्य बनाया जायेगा। सभी शहीदों का वहां पर स्मरण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद चित्रेश बिष्ट के माता-पिता ने कठिन दौर देखा है, राज्य सरकार हमेशा उनके साथ है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उत्तराखण्ड में 13 BLO ने 8 दिन में पूर्ण किया SIR का कार्य, मुख्य...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 8 जून से शुरु हो गया है। ऐसे में प्रदेश के 7 जनपदों के 13 बीएलओ ऐसे...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO: सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम एवं भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रुप से सभी...

एसएचए की छापेमारी में योजना में संबद्ध अस्पतालों की बदहाल व्यवस्थाएं उजागर

0
देहरादून: आयुष्मान योजना से संबद्ध निजी अस्पतालों में मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण (एसएचए) की छापेमारी में गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। राज्य...

प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल...

0
नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।...

अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार...

0
नई दिल्ली। अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े धोखाधड़ी और स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया...