14.8 C
Dehradun
Tuesday, December 16, 2025


उत्तराखंड में मौसम बदलेगा करवट, यहां बारिश और बर्फबारी से बढ़ेगी ठिठुरन

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। प्रदेश में मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि 1 दिसंबर को राज्य में बर्फबारी और बरसात की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 दिसंबर को राज्य के 5 जिलों में भारी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। वहीं 2 दिसंबर को भी तीन जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बरसात एवं बर्फबारी हो सकती है और अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

1 दिसंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी और अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वहीं 2 दिसंबर को पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावनाएं हैं और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी जिलों पर भी पड़ेगा और वहां भी तापमान में गिरावट महसूस होगी।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 4 दिसंबर के बाद मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार इस बारिश के बाद लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलेगी। बता दें कि नवंबर में राज्य में सामान्य से 86 फ़ीसदी कम बारिश हुई है जिस वजह से राज्य में सूखी ठंड का प्रकोप जारी है। अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल एवं उधम सिंह नगर में इस दौरान बिल्कुल बारिश नहीं हुई है जिस वजह से सूखी ठंड पड़ रही है।

ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में होने वाली बरसात से लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलेगी। बिक्रम सिंह के अनुसार मौसम में हो रहे बदलाव के लिए पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार माना जा रहा है और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

एनआईए ने दाखिल की 1597 पन्नों की चार्जशीट, पाकिस्तानी आतंकी संगठन LeT और TRF...

0
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें...

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को लाया जाएगा भारत, एयरपोर्ट पर उतरते ही...

0
नई दिल्ली। गोवा के नाइट क्लब में आग लगने की घटना के बाद देश छोड़कर फरार हुए लुथरा बंधुओं को मंगलवार को थाईलैंड से...

हुसैनीया पैलेस में PM मोदी का स्वागत, किंग अब्दुल्ला संग द्विपक्षीय मुद्दों पर की...

0
अम्मान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के क्रम में जॉर्डन पहुंच चुके हैं। पहले जहां एयरपोर्ट पर जॉर्डन के पीएम जाफर...

आपदा प्रबंधन विभाग के कार्मिक भी बनेंगे फर्स्ट रिस्पांडर

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आपदा प्रबंधन विभाग...

25 वर्षों में उत्तराखंड को देश के सर्वाधिक प्रगतिशील और समृद्ध राज्यों में शामिल...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित होटल हयात सेंट्रिक में एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित ‘डायमण्ड स्टेट समिट’ में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम...