29.2 C
Dehradun
Saturday, September 19, 2026


spot_img

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी में बोले सीएम धामी, गौ हत्या व मां बाप हत्या जैसा महापाप

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम धामी ने कहा कि बदरीनाथ धाम में चोरी के मामले में कार्रवाई हो रही है। जांच के लिए कमेटी बना दी गई है। पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मंदिर में चोरी होना गौ हत्या जैसा महापाप है। सीएम धामी ने आगे कहा कि इस प्रकार की चोरी मां बाप की हत्या करने जैसा पाप है। यह पाप क्षमा योग्य नहीं है। इस चोरी के पीछे जो कोई भी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच कमेटी ने अपना काम शुरू कर दिया है, जिस प्रकार की रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बता दे कि बदरीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी होने के बाद सरकार ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। मामला संज्ञान में आते ही बीकेटीसी ने एक जांच कमेटी बनाई थी। उसके बाद इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर दी है। एफआईआर दर्ज होने का मतलब माना जा रहा है कि इस मामले में सरकार किसी को बख्शने वाली नहीं है। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो बयान दिया है, उससे लगता है कि आने वाले समय में जैसे जांच आगे बढ़ेगी, उसी अनुसार बड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में श्री राम कथा का आयोजन होना सौभाग्य की बात है। कथा में उन्हें भी मोरारी बापू के मुखारविन्द से श्री राम कथा का रसपान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसी कथाएं आगे भी होती रहेंगी और भक्तों को भगवान श्रीराम का आशीर्वाद मिलता रहेगा। बताया कि आगामी कुंभ की भव्य तैयारियां की जा रहीं हैं, सभी के आशीर्वाद से आगामी हरिद्वार कुंभ का सफल आयोजन होगा। सीएम धानी ने बताया कि मानसून सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। मानसून के दौरान कुछ जिलों में अलर्ट भी रहने वाला है, लेकिन सरकार की पूरी तैयारी है।
बता दें कि सीएम धामी बुधवार को हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में मोरारी बापू की रामकथा के आयोजन में शिरकत करने पहुंचे थे। हालांकि तेज बारिश होने के बावजूद भी हरिद्वार के गुरुकुल हैलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। बारिश में ही छाता लगाकर उन्होंने भाजपा नेताओं का अभिवादन स्वीकार किया और उसके बाद कार से कथा स्थल पहुंचे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...