24.7 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर में गगनयान मिशन के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण-आईएमएटी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह परीक्षण एरियल डिलीवरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट के ड्रॉप ज़ोन में आयोजित किया गया था। इस परीक्षण का मुख्य उद्देश्य आगामी पहले मानवरहित गगनयान जी-1 मिशन के लिए पैराशूट प्रणाली को परखना था।

परीक्षण के दौरान मुख्य पैराशूट पर अधिकतम संभावित भार डाला गया, ताकि उसकी संरचनात्मक अखंडता और डिज़ाइन क्षमता की सटीकता को जांचा जा सके।

गगनयान मिशन के दौरान जब अंतरिक्ष यात्री धरती पर वापस लौटेंगे, तब क्रू मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से समुद्र या जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी इन्हीं मुख्य पैराशूट्स की होगी। इस सफल परीक्षण से इसरो ने अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार

0
नई दिल्ली।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आई.एम.एफ के चालू वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ भारत, विश्व की सबसे तेजी...

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी में बोले सीएम धामी, गौ हत्या व मां बाप हत्या...

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम...

बदरीनाथ धाम चढ़ावे की धनराशि हेराफेरी मामले में बीकेटीसी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि में हेराफेरी मामले में  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल...

मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी

0
देहरादून। राज्य के सभी प्रमुख बांधों एवं बैराजों को प्रतिदिन सुबह 8 बजे तथा शाम 8 बजे अपने जलाशयों के जलस्तर, इनफ्लो, आउटफ्लो तथा...