हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन समारोह 14 फरवरी को हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समापन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेल मंत्री रेखा आर्य और जिलाधिकारी वंदना सिंह के साथ हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने सभी तैयारियों का जायजा लिया।
38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन के मौके पर करीब 15000 से अधिक लोग पहुंचेंगे। ऐसे में कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेल मंत्री रेखा आर्य और जिलाधिकारी वंदना सिंह के साथ हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचे। इसी बीच उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समापन समारोह भव्य और ऐतिहासिक होना चाहिए। जिससे उत्तराखंड की पहचान विश्व स्तर पर की जाए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सभी खिलाड़ी और मैनेजमेंट बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के करीब 100 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो 38वें नेशनल गेम्स में मेडल लेकर आए हैं और 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड सातवें स्थान पर है। बता दें कि समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों समेत देश की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। इसके अलावा समापन समारोह में मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा को 39वें राष्ट्रीय खेल का ध्वज सौंपेंगे।
नेशनल गेम्स क्लोजिंग सेरेमनी की तैयारियों की सीएम धामी ने लिया जायजा
Latest Articles
भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....
आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...
भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई
नई दिल्ली। भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...
संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...

















