10.5 C
Dehradun
Friday, January 16, 2026


सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मॉक ड्रिल अभ्यास बैठक

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में हर साल हो रही वनाग्नि की घटनाएं राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है, जिसको देखते हुए राज्य सरकार की ओर से तमाम पहल की जा रही है ताकि फायर फोरेस्ट की घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके, इसी क्रम में गुरुवार को आपदा विभाग की ओर से राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान उत्तराखंड में वन अग्नि नियंत्रण को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। साथ ही रोड मैप तैयार किया गया कि किस तरह से वन अग्नि पर लगाम लगाई जाए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आयोजित मॉक ड्रिल का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवलोकन किया।
इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए समय से सभी तैयारियां पूरी कर ली जाए।। बता दें कि उत्तराखंड का 71 फीसदी भूभाग वन क्षेत्र से घिरा हुआ है, यही वजह है कि जंगलों में आग लगने के दौरान न सिर्फ जंगलों को काफी क्षति पहुंचती है बल्कि वन्य जीवों के साथ ही जान माल का भी काफी नुकसान होता है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मॉक ड्रिल का आयोजन पूरे प्रदेश के अंदर किया जा रहा है। पिछले सालों के भीतर उत्तराखंड में जो वन अग्नि की घटनाएं हुई है उसे देखते हुए गृह मंत्रालय, एनडीएमए और पीएम ऑफिस की विशेष सहायता से सभी विभागों को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल में सभी जिलों के अधिकारी जुड़े हुए हैं। वन अग्नि की घटनाओं पर पूरी तरह से लगाम लगे इसके लिए स्वयं सहायता समूह, युवा, छात्र, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल के साथ ही जन प्रतिनिधि मिलकर जागरूकता अभियान चलाएंगे। साथ ही वन अग्नि के पिछले अनुभव के आधार पर योजना तैयार की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जी राम जी स्कीम में काम आएगा मनरेगा का जॉब कार्ड, रोजगार योजना जल्द...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए बने विकसित भारत-गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) में पूर्व के मनरेगा कार्ड...

डिजिटल अरेस्ट से निपटने के लिए उच्च स्तरीय समिति का किया गठन, गृह मंत्रालय...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि डिजिटल अरेस्ट के मामलों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति...

ईडी अफसरों पर नहीं होगी FIR, अगली सुनवाई तीन फरवरी को; सुप्रीम कोर्ट से...

0
नई दिल्ली: कोलकाता में बीते आठ जनवरी को आई-पैक के कार्यालय और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर हुई प्रवर्तन निदेशालय की रेड को...

ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालेगी सरकार

0
नई दिल्ली। ईरान में पिछले 15 दिनों से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के चलते स्थिति बेहद ही भयावह हो गई है। भारत सरकार...

सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच को आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में एसआईटी गठित

0
देहरादून। सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय एसआईटी का गठन किया गया है। इस प्रकरण के...