22.2 C
Dehradun
Wednesday, August 19, 2026


spot_img

कल से राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे सीएम धामी

देहरादून: मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में आसन्न विधानसभा के मद्देनजर भाजपा ने अपनी तैयारियों को अंजाम देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगामी दो दिनों तक इन चुनावी राज्यों में दौरा प्रस्तावित किया गया है। यहां वह विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करने के साथ ही यात्रा आदि कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल समान नागरिक सहिंता को लेकर उत्तराखंड में धामी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके अलावा धर्मांतरण कानून और देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून को राज्य में लागू कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय फलक पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व भी धामी की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती स्वीकार्यता को भुनाने में कसर नहीं छोड़ना चाहता। यही वजह है कि अब दो चुनावी राज्यों राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले चुनावों के मद्देनजर धामी का दो दिवसीय दौरा इन राज्यों के लिए लगाया गया है।

मुख्यमंत्री 19 सितंबर को मध्यप्रदेश के सागर की खुरई और बीना क्षेत्र में आयोजित जनसभा व अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। जबकि 20 सितंबर को वे कोटा राजस्थान में भी कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। राजस्थान के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में उनके कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। 21 सितंबर की सुबह सीएम वहां से देहरादून के लिए वापसी करेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आधुनिक वैज्ञानिक वानिकी और भारत के सभ्यतागत ज्ञान का समन्वय सतत भविष्य की कुंजीः...

0
देहरादून। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 2025-2027 बैच के परिवीक्षार्थियों तथा...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री धामी ने बड़ी सौगात दी

0
देहरादून। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28...

कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...

0
नई दिल्ली।  नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...

दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्‍च न्‍यायालय

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...

ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्‍तविकताओें...